Ranji Trophy Final: इतिहास रचने के करीब टीम MP, मुंबई की दूसरी पारी इतने रनों पर सिमटी

रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। दूसरी पारी में मुंबई ने सभी विकेट खोकर 269 रन बनाए है।

भोपाल,26 जून। रणजी ट्रॉफी 2021-22 का फाइनल मुकाबला मध्य प्रदेश और मुंबई की टीम के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। रविवार को आखिरी दिन मैच पर एमपी की टीम की पकड़ मजबूत है। दूसरी पारी में मुंबई ने सभी विकेट खोकर 269 रन बनाए है। अब मध्य प्रदेश की टीम को जीतने के लिए 108 रन बनाने हैं। बता दे मुंबई की लड़खाई पारी को एक बार फिर सरफराज खान ने संभालने की कोशिश की, लेकिन वह भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सके और 48 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हो गए।

Recommended Video

    Ranji Final: Madhya Pardesh ने Mumbai को हराकर जीता Ranji Trophy का खिताब | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    दूसरी पारी में मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ ने 40 रन, हार्दिक तमोरे ने 25 रन बनाए और अरमान जाफर 37 रन बनाकर आउट हो गए। एमपी के लिए कार्तिकेय 1 और गौरव यादव दो विकेट ले चुके हैं।

    पहली पारी में मध्य प्रदेश की टीम का शानदार प्रदर्शन

    पहली पारी में मध्य प्रदेश की टीम का शानदार प्रदर्शन

    बेंगलुरु में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई की टीम के 374 रनों के जवाब में पहली पारी में 536 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया था। पहली पारी में शिवम शर्मा ने 116 रन, यश दुबे ने 133 रन और रजत पाटीदार ने 122 रन लगाएं। दूसरे विकेट के लिए शुभम शर्मा और यश दुबे 222 रन की साझेदारी की।

    वहीं मुंबई के लिए तुषार देशपांडे ने तीन विकेट, सम्स मुलानी ने 5 विकेट और मोहित अवस्थी ने 2 विकेट लिए।

    मुंबई ने पहली पारी में 374 रन बनाए थे

    मुंबई ने पहली पारी में 374 रन बनाए थे

    बता दे मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 374 रन बनाए वहीं मध्य प्रदेश की टीम ने पहली पारी में ही बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया और पहली पारी में 536 रन बनाए। जब जुगाड़ सुमन शर्मा रजत पाटीदार ने शतकीय पारियां खेली।

    बेंगलुरु में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी फाइन मैच में मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी

    बेंगलुरु में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी फाइन मैच में मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं दी

    उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि बेंगलुरु में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी फाइनल(Ranji Trophy ) मैच में मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरा प्रदेश उत्साहित और गौरवान्वित है।

    आपके कड़े परिश्रम से आपको आज एक नया इतिहास रचने का अवसर प्राप्त हुआ है। मैं आप सभी को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं

    यश दुबे, शुभम शर्मा एवं रजत पाटीदार को शतक लगाने और गौरव यादव एवं अनुभव अग्रवाल की शानदार गेंदबाजी के लिए बधाई देता हूं।

    आपने अपने खेल से मध्यप्रदेश और देश का दिल जीत लिया है।

    अपने कर्तव्यों के पालन की वजह से मैं फाइनल तो नहीं देख पा रहा हूं, पर आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने मेरी उत्सुकता बढ़ा दी है। आज आपके इतिहास लिखने का अवसर है। आप की विजय की प्रार्थना और प्रतीक्षा मेरे साथ पूरा मध्यप्रदेश कर रहा है। आप सभी को विजय हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।

    जीत का सिलसिला जारी !

    जीत का सिलसिला जारी !

    इस सीजन में मध्यप्रदेश टीम का शानदार प्रदर्शन रहा है टीम ने अभी तक पांच मैच खेले, जिनमें से 4 मैचों में विजय प्राप्त की। एक मैच ड्रा रहा। 17 फरवरी को प्रथम मैच में मध्यप्रदेश ने गुजरात को 106 रन से पराजित कर विजय प्राप्त की। इसके पश्चात 24 फरवरी को मेघालय को एक इनिंग और 301 रन से पराजित कर जीत हासिल की। तीसरा मैच 3 मार्च को केरल से हुआ, जिसका परिणाम ड्रा हुआ। चौथा मैच 6 जून को पंजाब के साथ खेला गया, जिसमें मध्यप्रदेश को 10 विकेट से जीत प्राप्त हुई। पांचवाँ मैच 14 जून को पश्चिम बंगाल से खेला गया, जिसमें मध्यप्रदेश ने 174 रन से विजय प्राप्त की। फाइलन मुकाबले में भी एमपी बस कुछ कदम पीछे है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+