Water Viral Video : बांध का पानी अचानक आसमान की ओर उड़ गया, देखें कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ नजारा
सीधी, 31 अगस्त। मध्य प्रदेश सीधी जिले में कुदरत का करिश्मा देखने को मिला है। यहां पानी आसमान में उड़ते कैमरे में कैद हुआ है। महज 10 से 15 मिनट के इस दुर्लभ नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक दिन पहले ही बताई जा रही पानी उड़ने वाली यह घटना सीधे जिले के कुसमी के भुईमाड़ की होने का दावा किया जा रहा है। इससे पहले शिवपुरी व भोपाल में भी ऐसा ही हो चुका है। वहां भी पानी आसमान की ओर उड़ना लगा था।
Recommended Video

भुईमाड़ के पास देवरी बांध की घटना
बता दें कि भुईमाड़ के पास देवरी बांध है। तेज आंधी आने पर हवा के साथ-साथ पानी भी गोल-गोल घूमने लगा और देखते ही देखते एक लंबी धारा बन गई, जो आसमान की ओर जा रही थी। मौसम विभाग की भाषा में इसे वाटर स्पाउट कहा जाता है, जो दुर्लभ केस है। भुइमाड़ के ग्रामीणों का कहना है कि यह नजारा बांध के काफी दूर से भी दिखाई दिया। वे एक बारगी तो डर गए थे। बाद में इस रोमांचित कर देने वाले मामले को मोबाइल कैमरे में कैद किए बिना नहीं रह सके।

मौसम विभाग की टीम को मौके पर भेजेंगे
ग्रामीणों का कहना है कि आंधी के भंवर में फंसा बांध का पानी ऐसा लगा रहा था मानो कोई विद्युत मोटर लगाकर आसमान में पानी खींच रहा हो। इस दुर्लभ नजारे को देखकर बांध के पास बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। मीडिया से बातचीत में मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी एसके चौबे ने इस बात की पुष्टि की कि उन्हें देवरी बांध के पानी में दुलर्भ नजारा देखे जाने की जानकारी मिली है। मौसम विभाग की टीम को मौके पर भेजेंगे।

वाटर स्पाउट के नाम से जानते हैं इसे
इधर, मौसम विशेषज्ञ वेद प्रकाश सिंह कहते हैं कि पानी की इस दुर्लभ घटना को यह नजारा कई जल स्त्रोत के आसपास पूर्व में भी देखा गया है। किसी बड़े जल स्त्रोत के आस-पास अत्यधिक नमी होने पर वहां इस तरह का सिस्टम अपने आप बन जाता है, जो काफी दुर्लभ श्रेणी का है।












Click it and Unblock the Notifications