मध्य प्रदेश : शिवराज सिंह सरकार ने लिए कई बड़े फैसले, अब कोविड-19 की जांच भी फ्री

भोपाल। कोरोना महामारी के बीच मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। केबिनेट की बैठक में तय किया गया है कि प्रदेश में कोरोना वायरस की जांच फ्री करने के साथ-साथ फीवर क्लीनिक की संख्या बढ़ाई जाएगी।

Shivraj Singh Chouhan

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस कम होने का नाम नहीं लेने की वजह से प्रदेश में 3700 ऑक्सीजन बेड व 700 आईसीयू बेड बढ़ाने का भी फैसला किया है। ग्वालियर और जबलपुर के सरकारी अस्पतालों में बेड की संख्या सबसे ज्यादा बढ़ेगी।

इसके अलावा मध्य प्रदेश में पात्रता पर्ची वितरण के तहत खाद्यान्न का वितरण 16 सितंबर से होगा। 12 सितंबर को पीएम आवास योजना के तहत प्रधानमंत्री गृह प्रवेश कराएंगे और दतिया के खर्रा घाट में सिंचाई परियोजना के साथ-साथ राज्य सरकार ने 2 विधेयकों, सहकारिता संशोधन अधिनियम और लोक सेवा प्रबंधन अधिनियम संशोधन को मंजूरी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+