कोरोना के खिलाफ के MP में 23 को संकल्प अभियान में बजेगा सायरन, दुकानों के बाहर CM खुद बनाएंगे गोले

भोपाल। देश में कोरोना पलटवार कर रहा है। महाराष्ट्र के अलावा मध्य प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है। मध्य प्रदेश में कोरोना के केस फिर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में 23 मार्च 2021 को मध्य प्रदेश सरकार ने संकल्प अभियान शुरू करेगी, जिसके तहत पूरे प्रदेश में दो मिनट के लिए सायरन बजाया जाएगा।

Recommended Video

    Coronavirus In Madhya Pradesh: Corona के खिलाफ 23 March से Sankalp Campaign | वनइंडिया हिंदी
    Madhya Pradesh : Sankalp campaign against Corona to begin on March 23, sirens will be played at two minutes

    सुबह व शाम बजेगा सायरन

    रविवार को संकल्प अभियान की घोषणा करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 23 मार्च को सुबह 11 बजे और शाम सात बजे दो मिनट के मौन के दौरान प्रदेश में जो व्यक्ति जहां होगा वो वहीं खड़ा होकर कोरोना गाइडलाइंस पालन करने का संकल्प लेगा। दो मिनट के लिए सायरन भी बजेगा।

    मेरी होली, मेरे घर

    सीएम चौहान ने बताया कि होली 2021 को देखते हुए खास फैसला लिया गया है। सोमवार को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस बार 'मेरी होली मेरे घर' मनाएंगे। इसका मतलब कोरोना को देखते हुए बाहर की बजाय होली घर पर ही बनाएंगे।

    सीएम खुद बनाएंगे गोले

    सीएम ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने की जिम्मेदारी दुकानदारों और ग्राहक दोनों की है। इसलिए सभी दुकानदार अपनी दुकान पर मार्क लगाए और गोले बनाएं। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि इसमें भागीदारी करते हुए खुद सोशल डिस्टेंसिंग के लिए दुकानों पर मार्क और गोले बनाने निकलेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+