Rewa: मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे 40 श्रद्धालुओं से भरी टैक्टर-ट्राली पलटी, 3 की मौत, दर्जनों घायल
रीवा, 6 अक्टूबर। जिले में देवी मां की प्रतिमा विसर्जित कर लौट रहे तीन लोगों की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर लोग श्रद्धालु दुर्गा मूर्ति विसर्जन करके घर लौट रहे थे। इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वही दर्जनभर से ज्यादा लोग अब भी घायल है। करीब 2 बजे रात यह घटना ग्राम पंचायत सुमेदा के पास में हुई है। बताया जा रहा है सभी श्रद्धालु अष्टभुजा मंदिर के पास स्थित देवलहा नदी में मूर्ति विसर्जन के बाद घर लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में ही ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना की शिकार हो गई ।

घटना के बाद नईगढ़ी एवं मऊगंज से 12 एम्बुलेंस 108 घटनास्थल पर भेजे गए हैं। घायलों को मऊगंज सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने राजेश कुशवाहा, निवासी ग्राम चद्रमौली, अश्विनी पटेल, निवासी ग्राम चद्रमौली, रामू जगर, निवासी ग्राम चद्रमौली इन तीनों लोगों को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद कलेक्टर मनोज पुष्प ने मृतकों के परिवारों को चार -चार लाख रुपए देने की घोषणा की है।
मऊगंज एसडीओपी नवीन दुबे ने बताया कि कुछ घायलों को मऊगंज अस्पताल और गंभीर घायलों को रीवा संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि रात 2 बजे पुलिस के पास एक्सीडेंट की जानकारी आई थी। घायलों के इलाज के लिए रात में ही डॉक्टरों की टीम को बुलवा लिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications