जिसमें कलेजा हो संघर्ष का वह कांग्रेस के साथ रहे, जिसे अपने धंधे चिंता हो वह भाजपा में जाए: जीतू पटवारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी विदिशा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा के समर्थन में विदिशा लोक सभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विधान सभाओं में आयोजित जनसभा में शामिल हुए एवं जनता से कांग्रेस प्रत्याशी को।जिताने की अपील की।

पटवारी ने जनसभा को संबोधित करते हुआ कहा कि कोविड में मोदी ने जनता से कहा ताली बजाओं, देश बजाने लग गया, मोदी जी ने कहा थाली बजाओं देश बजाने लग गया, देश गुमराह होता रहा और भाजपा ने वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से 50 करोड़ रुपए का "कालाधन" ले लिया। अब उसी कंपनी की वैक्सीन को लेकर कई खुलासे हो रहे है, इसका ज़िम्मेदार कौन है जनता भाजपा से सवाल पूछे।

Madhya Pradesh President Jitu Patwari big warning to Congress leaders joining BJP

पटवारी ने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि मैं "ना खाऊंगा ना खाने दूंगा" लेकिन देश को दिया इलेक्टोरल बॉन्ड, देश को मिली नफरत और घृणा किसान को मिला कर्ज, बाप को मिला बेरोजगार बेटा, घर को मिली महंगाई देश को मिली हिंदू मुसलमान से नफरत करने की भावना, इस सब के बीच भाजपा ने आपसे कहा कि वोट हमें दो, जब हम रोजगार की बात करते हैं तो इन्हें वामपंथी याद आ जाता है। इस बांटने वाली सोच को आपको हराना है।

पटवारी में जनता से आग्रह किया कि कांग्रेस ने पांच न्याय की बात की इसके तहत 8500 हजार रुपए हम हर महीने महिलाओं को देंगे 100000 रूपए बेरोजगारों को देंगे, केसीसी लोन माफ करेंगे, जीएसटी में सुधार करेंगे, श्रमिकों को मनरेगा के तहत 400 रुपए मेहनताना देंगे।

Madhya Pradesh President Jitu Patwari big warning to Congress leaders joining BJP

उन्होंने कहा कि यह संघर्ष का समय है नई पार्टी का निर्माण नई सोच और नए विचारों के साथ करना है, जिसमें कलेजा हो संघर्ष का वह कांग्रेस के साथ रहे, जिसको अपने धंधे के भविष्य की चिंता हो वह भाजपा में जाए। मैं आप सब से वादा करता हूं कि कांग्रेस का वैभव फिर लौटेगा, हमारे प्रत्याशी को जिताइए ताकि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर या कांग्रेस का सांसद बनने पर उसके द्वारा आपका अधिकार आपको मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+