मध्य प्रदेश पुलिस ने तबलीगी जमात के 64 विदेशी लोगों को किया गिरफ्तार, इन्हें शरण देने वाले भी पकड़े गए
एमपी पुलिस ने तबलीगी जमात के 64 विदेशी लोगों को किया गिरफ्तार, इन्हें शरण देने वाले भी पकड़े गए
भोपाल। कोरोना संकट के बीच देशभर में कोविड-19 संक्रमण फैलाने वाले तबलीगी जमात के लोगों के खिलाफ गुरुवार को मध्य प्रदेश में बड़ी कार्रवाई हुई है। मध्य प्रदेश की भोपाल पुलिस ने तबलीगी जमात के 64 विदेशी सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ ही तबलीगी जमात से सम्पर्क रखने वाले भारतीयों और 13 ऐसे लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जिन्होंने भोपाल में तबलीगी जमात के लोगों को शरण देने में मदद की थी।
Recommended Video

तबलीगी जमातियों के खिलाफ इन थानों में मामले दर्ज
जानकारी के अनुसार भोपाल पुलिस की विशेष टीमों ने गुरुवार को अलग-अलग थाना इलाकों में दबिश देकर 74 देशी-विदेशी जमाती और उनकी मदद करने वाले 13 लोगों को पकड़ा है। शासकीय आदेश और वीजा उल्लंघन करने के साथ धारा 188, 269, 270 आईपीसी धारा 51 राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम धारा 13, 14 विदेशियों विषयक अधिनियम 1964 के तहत ऐशबाग, मंगलवारा, श्यामला हिल्स, पिपलानी और तलैया पुलिस थाने में इनके खिलाफ केस दर्ज किए थे।
स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी
विदेशों से आए इन जमाती ने भोपाल पहुंचने पर स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी थी। साथ लॉकडाउन के दौरान शासकीय आदेशों को भी नहीं माना था। भोपाल पुलिस ने बताया कि इन सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188, 269, 270, द नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की धारा 13 द फॉरेनर्स एक्ट की धारा 14 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

36 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 463 हो गई है। इनमें से अब तक 36 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। इंदौर में सबसे ज्यादा 235 पॉजिटिव केस सामने आए हैं और अब तक 27 मरीजों की मौत हो चुकी है।
फोटो प्रतिकात्मक












Click it and Unblock the Notifications