Dogs Attack: सिवनी में कुत्तों के झुंड ने महिला को नोच कर उतारा मौत के घाट, शव देख कांप गए लोग
Dogs Attack: कान्हीवाड़ा पुलिस थाना प्रभारी मोहनीश सिंह ने जानकारी दी कि पोस्टमॉर्टम कराया गया है। जानवरों के हमले के गहरे घाव साफ दिख रहे हैं। डॉक्टरों ने कहा है कि कुत्ते के काटने से महिला की मौत हो सकती है।

Dogs Attack: मध्य प्रदेश के सिवनी जिला में आवारा कुत्तों के हमले में एक महिला की मौत हो गई। कांहीवाड़ा थाना क्षेत्र के मुंडरई गांव में शनिवार को आवारा कुत्तों के झुंड ने महिला को नोच कर खा डाला। इस हृदयविदारक घटना से ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए।
मृतका के भांजे और पूर्व सरपंच बिहारी लाल पटले ने जानकारी दी कि 55 वर्षीय केसरबाई पत्नी गेंदेश्वर हनवत शनिवार की सुबह करीब 7 बजे खेती किसानी के लिए खेत जा रही थीं। खेत के पास आवारा कुत्तों का झुंड बैठा था। इसी दौरान कुत्तों ने महिला पर हमला कर दिया। कुछ समय बाद वहां पहुंचे ग्रामीणों ने महिला को कुत्तों द्वारा नोचते देख शोर मचाकर उन्हें भगाया। इस दौरान महिला के शरीर के अधिकांश हिस्से में सिर्फ हड्डियां बची थीं। शरीर से मांस कुत्तों ने खा लिया था।
महिला की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि मुंडरई गांव में 2 वर्षों से आवारा कुत्तों का आतंक है। नगर पालिका सिवनी से पकड़े गए आवारा कुत्तों को उनके गांव के पास छोड़ दिया था। लगभग 15-16 खूंखार कुत्तों का झुंड बंदरों और बकरियों का शिकार भी कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications