MP News: राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर बोले सीएम शिवराज, कहा-'वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त होने वाली है'
Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त होने वाली है। राम मंदिर में आराध्य भगवान रामलला का विराजमान होना, सनातन की शुभता, शुभत्व और मंगल का प्रतीक है। यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था एवं भावनाओं का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि 22 जनवरी को इस ऐतिहासिक अवसर के हम साक्षी बनेंगे। प्रभु श्रीराम की कृपा से सबका मंगल और कल्याण हो, यही श्रीचरणों में प्रार्थना है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी के ट्वीट को रीट्वीट कर यह बात कही है।
पीएम मोदी करेंगे उदघाटन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख आ गई है। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने आगामी 22 जनवरी 2024 को मंदिर के उद्घाटन की तिथि तय की है। इस आयोजन के लिए पीएम मोदी को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। आपको बता दें कि इसे लेकर विपक्ष द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं।

विपक्ष उठा रहा यह सवाल
राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। विपक्ष का कहना है कि राम मंदिर का उद्घाटन केवल एक पार्टी का कार्यक्रम बन गया है। भगवान सबके हैं। हर पार्टी और सभी को आमंत्रित किया जाना चाहिए। विपक्ष का दावा है कि राम मंदिर उद्घाटन को लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक लाभ लेने के लिए पार्टी का कार्यक्रम बनाने की कोशिश की जा रही है। इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि क्या राम मंदिर बीजेपी का है। यह हमारे सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। यह देश के हर किसी से जुड़ा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications