मप्र में बीजेपी के विधायक ने उतारी रेप आरोपी आसाराम की आरती

asaram bapu
भोपाल। रेप के आरोप में फंसे कथावाचक आसाराम बापू की बीजेपी से नजदीकी के बारे में सबको पता है। आसाराम सदैव से बीजेपी के पक्षधर रहे है। वहीं बीजेपी भी आसाराम बापू का हमेशा बचाव करती आई है, लेकिन जब से उनपर रेप जैसे गंभीर आरोपों के साथ कई सनसनीखेज खुलासे हुए बीजेपी ने आसाराम से दूरी बना ली है।

बीजेपी नेता उमा भारती ने भी आसाराम पर लगे आरोपों को साजिश करार देते हुए कहा था कि उन्हें फंसाया जा रहा है। लेकिन पार्टी आलाकमान की दखलअंजादी के बाज बीजेपी ने आरोपी आसाराम बापू से दूरी बना ली। परन्तु लगता नहीं है कि बीजेपी नेताओं का मोह आसाराम बापू से कम हुआ है।

मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की राज्य इकाई की उपाध्यक्ष और स्थानीय विधायक उषा ठाकुर को यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे प्रवचनकर्ता आसाराम के चित्र की कथित तौर पर आरती उतारने को लेकर आलोचना झेलनी पड़ रही है। नये साल के मौके पर बीजेपी विधायक ने आसाराम के भक्तों द्वारा आयोजित की गई भजन संध्या में हिस्सा लिया और आरामा की पोटो की आरती उतारी।

बीजेपी विधायक के इस कदम से उन की आलोचना का दौर शुरु हो गया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि आसाराम के फोटो का आरती उतारकर भाजपा विधायक क्या साबिकत करना चाहती है। समाज को क्या संदेश देना चाहती हैं। क्या वह आसाराम के कृत्यों का समर्थन करती हैं। सलूजा ने महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर भाजपा पर दोमुंहेपन का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के नेता कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। वहीं विवादित संत की आरती उतारकर बीजेपी विधायक बुरी तरह फंस गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+