भोपालः कपल ने नाबालिग लड़के पर अंडरगारमेंट्स चुराने का लगाया आरोप तो लगा ली फांसी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल शहर के गांधी नगर इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अंडरगारमेंट्स की चोरी और कथित रूप से खुदकुशी का मामला प्रकाश में आया है। एक दंपति ने 17 साल के लड़के के ऊपर कथित तौर पर उनके अंडरगारमेंट्स चुराकर भागते देखा फिर उसे एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी लेकिन जब पुलिस ने कमरा खोला तो 17 साल के लड़के की लाश पंखे पर बने फंदे से झूल रही थी। इसके बाद पुलिस ने दंपति पर खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल, 17 वर्षीय लड़का अपने चचेरे भाई के यहां रहने के लिए आया हुआ था। शनिवार की रात को पड़ोसियों ने उसे उनके अंडरगारमेंट्स चुराकर भागते हुए देखा। इन्हीं पड़ोसियों पर मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 24 साल के रवि और उनकी पत्नी ने 17 साल के उस लड़के का पीछा किया तो वह भागकर अपने चचेरे भाई के घर में एक कमरे में घुस गया।
वहीं इस पूरे मामले को लेकर गांधी नगर के एसएचओ अरुण शर्मा ने बताया कि कपल ने उस युवक को कमरे में बंद कर दिया और उसके चचेरे भाई और पुलिस को बुला लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो युवक पंखे पर फंदा बनाकर खुदकुशी कर चुवका था। वहीं जिन अंडरगारमेंट्स के कथित रूप से चोरी होने की बात कही गई थी, वे भी घटनास्थल से बरामद हुए।
नाबालिग लड़के की मौत के बाद पुलिस ने चचेरे भाई की शिकायत के आधार पर कपल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है, किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। युवक की डेड बॉडी पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दी गई थी। कपल के विरुद्ध केस दर्ज होने के बाद ही परिवार रविवार को नाबालिग के अंतिम संस्कार करने को राजी हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications