Bhopal Lok Sabha Chunav: जानिए कैसे भोपाल के योगेश को वोट डालने के बाद मिली डायमंड की रिंग

MP Lok Sabha Chunav Voting: पहली बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी विधानसभा 2097 मतदान केंद्र पर कूपन बॉक्स रखा है, जिसमें मतदाताओं से कूपन भरवा जा रहे हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर 10:00 बजे 3:00 बजे और शाम 6:00 बजे लकी ड्रा निकाला जाएगा बंपर ड्रॉ मतदान के साथ कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने निकाला है।

बताया जा रहा है कि इन कूपंस में वोटर को डायमंड रिंग टीवी फ्रिज कूलर वाशिंग मशीन दी जाएगी दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 211 में योगेश साहू को लकी ड्रा में डायमंड की रिंग इनाम में मिली है। हालांकि दोपहर में टिकी धूप के कारण कई बूथों पर मतदाता नजर ही नहीं आए।

Madhya Pradesh Lok sabha Chunav 2024 Voting Premlata and Yagoj Sahu won diamond ring in lucky draw

भोपाल लोकसभा सीट के तीसरे चरण में वोटिंग जारी है। दोपहर एक बजे तक 40.41 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सीहोर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 50.77 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। हालांकि, नए शहर के कई मतदान केंद्रों पर धीमी रफ्तार से मतदान हो रहा है, क्योंकि लोग तीखी धूप और गर्मी के कारण परेशान हैं।

Madhya Pradesh Lok sabha Chunav 2024 Voting Premlata and Yagoj Sahu won diamond ring in lucky draw

पहली बार वोट डालने आए नए वोटर में उत्साह दिख रहा है। शहर के कई मतदान केंद्रों पर मतदान की धीमी रफ्तार से मतदाता परेशान हुए हैं।

भोपाल संसदीय क्षेत्र में 22 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि कुल 2034 पोलिंग बूथ पर मतदान हो रहा है। इसमें 111 पिंक और 70 मॉडल बूथ शामिल हैं। मतदान के दौरान 4 बार ड्राॅ होंगे, जिसमें वोटर डायमंड रिंग जैसे गिफ्ट जीत सकते हैं।

भिंड में चली गोली

भिंड में एक युवक को वोट डालने के लिए जाते समय उसे घेरकर कुछ लोगों ने पेट में गोली मार दी। इसके साथ ही, मुरैना में कांग्रेस के उम्मीदवार सत्यपाल सिकरवार ने पुलिस-प्रशासन पर वोटिंग डंप कराने का आरोप लगाया। मंत्री एंदल सिंह कंषाना के मुरैना गांव गाड़ी खेड़ा में वोटिंग का बहिष्कार किया गया। राजगढ़ में शराब पीकर अभद्रता कर रहे पीठासीन अधिकारी को कलेक्टर ने निलंबित किया गया। इसके अलावा, पुलिस ने एक कांग्रेस नेता को नजरबंद कर लिया है।

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव तीसरा चरण 13:00 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

लोकसभा सीटवार

  • भोपाल 40.41 प्रतिशत
  • विदिशा 50.46 प्रतिशत
  • राजगढ़ 52.60 प्रतिशत
  • बैतूल 48.26%
  • भिंड 37.37 प्रतिशत
  • मुरैना. 39.24 प्रतिशत
  • ग्वालियर 41.58 प्रतिशत
  • गुना 49.93%
  • सागर 44.32प्रतिशत
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+