मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्य के दक्षिणी हिस्से में हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। आसमान में बादलों के छाए रहने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी के अलावा इंदौर का अधिकतम तापमान 28.2 तथा न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का अधिकतम तापमान 29.6 तथा न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28.9 तथा न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications