मध्यप्रदेश: फिर करोड़ों का कर्ज लेगी कमलनाथ सरकार, जानिए इस बार क्या बेचकर जुटाएंगे पैसे?
Bhopal News, भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने अभी कुछ ही महीने हुए हैं और अभी सरकार के सामने भयंकर वित्तीय संकट आ गया है। नतीजा यह है कि मध्यप्रदेश सरकार को करोड़ों रुपए का कर्ज लेना पड़ रहा है। संकट का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि महज 2 माह में ही एमपी की सरकार को चार बार लोन लेना पड़ा है। अब पांचवीं की बार तैयारी चल रही है। संभवतया मंगलवार को मध्यप्रदेश सरकार पांचवीं बार लोन लेगी।

इस बार कमलनाथ सरकार (Kamal Nath Govt) को एक हजार करोड़ रुपए के लोन की दरकार है। इसके लिए राज्य सरकार मंगलवार को गवर्नमेंट स्टॉक बेचकर बाजार से यह कर्ज लेगी। इस वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार अब तक 16 हजार करोड़ रुपए कर्ज ले चुकी है। मंगलवार को मिलने वाले लोन को मिलाकर यह 17 हजार करोड़ रुपए हो जाएगा। मालूम हो, फंड की कमी और खर्चे बढ़ने से सरकार को बार-बार कर्ज लेना पड़ रहा है। वित्तीय प्रबंधन में भी सरकार लगातार कठिनाइयों का सामना कर रही है।
ये भी पढ़ें : कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का वंदे मातरम बोलने से इनकार, मध्यप्रदेश में गरमा सकती है सियासत
केंद्र सरकार ने पहले दो हजार करोड़ रुपए केंद्रीय करों में राज्य का हिस्सा कम किया था और अब एक बार फिर इतना ही पैसा केंद्र सरकार कम करने वाली है। इससे खर्चों के लिए सरकार को पैसा जुटाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। फंड मैनेजमेंट के लिए ही सरकार ने निगम-मंडलों से उनके खातों में जमा करीब दो हजार करोड़ रुपए सरकार के खजाने में जमा करने को कहा है। बाजार से लिया जाने वाला लोन वित्तीय नियंत्रण एवं बजट प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत ही लिया जा रहा है। राज्य सरकार विकास कार्यों के नाम पर यह पैसा उधार ले रही है, जो दस साल में चुकाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications