MP Latest News : 2022 में एमपी पुलिस का बेहतर काम, चिन्हित और जघन्य अपराध में 70% आरोपियों को मिली सजा

एमपी में साल 2022 घठित हुए जघन्य अपराधों के 70 फीसदी आरोपियों को सजा दिलाने में पुलिस कामयाब रही।

साल 2022 में मध्यप्रदेश में अपराधों पर पुलिस ने लगाम लगाने की कोशिश की, लेकिन ये कोशिश उम्मीद से कम रही। बता दे मध्यप्रदेश में पिछले साल घठित हुए जघन्य अपराधों के 70 फीसदी आरोपियों को सजा दिलाने में पुलिस कामयाब रही। बेहतर जांच के चलते में 698 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा मिली। वहीं तीन अपराधियों को फांसी की सजा दी गई। इनमें से कई अपराधों को चिन्हित अपराध की श्रेणी में रखा गया था।

MP: चिन्हित और जघन्य अपराध में 70% आरोपियों को मिली सजा

जानकारी के अनुसार पिछले साल जनवरी से लेकर दिसंबर तक न्यायालय में कुल 949 प्रकरणों का निराकरण हुआ। इनमें प्रकरणों में 668 प्रकरणों में दोष सिद्धि हुई है। करीब 70 फीसदी मामले में पुलिस की बेहतर जांच के चलते आरोपियों को उनके कृत्य की सजा दिलाने में कामयाबी मिली। इसमें से कुल 415 प्रकरण में 698 अपराधियों को आजीवन कारावास, 3 प्रकरणों में 3 आरोपियों को मृत्युदंड की सजा भी सुनाई गई।

पुलिस मुख्यालय ने दावा किया है कि महिला एवं बाल अपराध पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत प्रदेश के सभी जिलों में महिला थाने संचालित है। गृह मंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश में कानून व्यवस्था को सरल और अपराधियों के विरुद्ध कड़े कदम उठाने की ओर पुलिस अग्रसर है। साल 2022 में अतिरिक्त ढाई सौ पुलिस थानों में महिला और जडैक्स का शुभारंभ किया गया। अब 950 महिला उर्जा डेस्क कार्यरत है। चेतना अभियान,असली हीरो सम्मान अभियान के माध्यम से व्यापक जन जागृति के प्रयास किए गए।

Recommended Video

    भोपाल: अपराधिक गतिविधियों के लिए हाइलाइट रहा सन 2022,देखिए ये बड़ी खबर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+