MP : राहुल गांधी के बयान पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, बोले- कांग्रेस के लिए GDP का मतलब कुछ और
भोपाल, 2 सितम्बर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जीडीपी वाले बयान पर बवाल मचा हुआ है। बीजेपी राहुल गांधी पर हमलावर है। इस बीच मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी के लिए जीडीपी का अर्थ- जी से सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी, डी से उनके राजनीतिक गुरु दिग्विजय सिंह और पी से पी. चिदंबरम है।

दरअसल बुधवार को राहुल ने कहा था कि जीडीपी का मतलब है कि गैस, डीजल और पेट्रोल, जीडीपी बढ़ने का मतलब है कि इनके दामों में बढ़ोतरी। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि 2014 के मुकाबले रसोई गैस की कीमत 116 फीसदी बढ़ी है। पेट्रोल के दाम 42 फीसदी बढ़े और डीजल की कीमत में 55 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
Recommended Video
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी को सवाल उठाने से पहले थोड़ा अध्ययन करना चाहिए। दरअसल, राहुल गांधी ने जीडीपी का अर्थ गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि बताया था। इसी को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने हमला बोला है।
इसके साथ ही गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस आदिवासियों को सिर्फ राजनीति का मोहरा बनाती है और उसके कल्याण के नाम पर केवल घड़ियाली आंसू बहा रही है। आदिवासी सम्मेलन करने से पहले कमलनाथ यह बताएं कि उन्होंने 15 महीने की अपनी सरकार में आदिवासी वर्ग के कल्याण के लिए क्या किया।












Click it and Unblock the Notifications