MP: जानी थी बारात और दूल्हा पहुंच गया हवालात, शादी से पहले मनाई थी सुहागरात

Dhar Groom Arrested: धार जिले के एक युवक का युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह कई बार अपनी प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बना चुका था और इसके बाद वह गुपचुप तरीके से दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था।

groom arrested before marriage

Dhar Groom Arrested: मध्य प्रदेश के धार जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। कुक्षी के आजाद नगर में रहने वाले एक युवक को हल्दी लगते ही पुलिस हथकड़ी लगाकर जेल भेज दिया है।

दरअसल गुरुवार 27 अप्रैल को उसकी बारात जाने वाली थी। लेकिन वो घोड़ी चढ़ पाता इससे पहले ही उसके खिलाफ उसकी प्रेमिका दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। घोड़ी चढ़ने की तैयारी कर रहे दूल्हे के खिलाफ लड़की ने चार-पांच वर्षों तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला दर्ज कराया है।

गिरफ्तार होने वाले दूल्हे नाम आकाश सिंह नर्गेश है। जिसकी गुरुवार को शादी थी। घोड़ी चढ़कर शादी करने सिंघाना जाने वाला था। दूल्हे के जब हल्दी लग रही थी उसी समय पुलिस आकाश के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई। शादी से पहले दूल्हे की गिरफ्तारी से लड़का और लड़की पक्ष दोनों ही परिवार के लोग हैरान हैं।

दूल्हा बनने से पहले ही आकाश की गिरफ्तारी की वजह उसके खिलाफ एक लड़की के द्वारा दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था। पीड़ित लड़की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि बीते चार-पांच वर्षो से आकाश से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इस दौरान शादी का झांसा देकर कई बार आकाश ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी करने से इंकार कर दूसरी लड़की से शादी रचाने जा रहा था। जिस पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी ब्रजेश मालविया ने जानकारी दी कि आकाश एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा कर बीते 4 वर्षों से उसके साथ संबंध बना रहा था। पीड़ित के शिकायत के आधार पर आरोपी आकाश पिता कालू नर्गेश के खिलाफ 376 और 506 में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+