मध्य प्रदेश सरकार ने शुरू किया वेरिफिकेशन, जल्द मिलेगा शिक्षकों को नियुक्ति
भोपाल। मध्य प्रदेश में चयनित शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है. सरकार ने चयन के ढाई साल बाद उनका वेरिफिकेशन शुरू कर दिया है. वेरिफिकेशन की ये प्रक्रिया पूरे एक महीने तक चलेगी. वेरिफिकेशन के बाद शिक्षकों को नियुक्ति मिलने की उम्मीद है.

चयनित शिक्षकों का वेरीफिकेशन सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही किया जा रहा है. पहले दिन सिर्फ 10 शिक्षकों का वेरिफिकेशन हुआ. अब रोज सिर्फ 20-20 शिक्षकों का वेरिफिकेशन होगा. गौरतलब है कि प्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग एक के लिए 12 हज़ार शिक्षकों का और शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 2 में 5 से 7 हज़ार शिक्षकों की भर्ती होनी है.
2011 के बाद 2018 में निकली थीं नियुक्तियां
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में साल 2011 के बाद 2018 में शिक्षकों की भर्ती निकली थी. 7 साल के लंबे इंतजार के बाद 2018 में भर्ती का विज्ञापन निकला था. शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 1 और वर्ग 2 की परीक्षा ली गई थ, जिसमें 33000 शिक्षक चयनित हुए हैं. ढाई साल के बाद भी अब तक चयनित शिक्षक अपनी नियुक्ति की राह देख रहे हैं. प्रदेश भर में शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों में शिक्षकों को नियुक्ति दी जानी थी लेकिन अभी तक शिक्षकों को नियुक्ति नही मिली है. जबकि, शिक्षकों की कमी सरकार अतिथि शिक्षकों से पूरी कर रही है.
बार-बार मिल रहा था केवल आश्वासन
गौरतलब है कि अब तक चयनित शिक्षकों की जगह अतिथि शिक्षकों को स्कूलों में रखा जा रहा है. जल्द से जल्द नियुक्ति की मांग को लेकर अतिथि शिक्षक भोपाल में नीलम पार्क में धरने पर बैठे थे. प्रदेश के 52जिलों में चयनित शिक्षकों का धरना जारी था. बार-बार आश्वासन के बाद भी शिक्षक पात्रता परीक्षा के चयनित शिक्षकों को नियुक्ति नहीं दी गई थी. नियुक्ति ना होने पर चयनित शिक्षक पैदल मार्च की तैयारी भी कर रहे थे.
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप?












Click it and Unblock the Notifications