MP Road Accident: धार में बिछ गईं मजदूरों की लाशें! 12 ने मौके पर ही तोड़ा दम, 20 से ज्यादा घायल

Dhar Road Accident: मध्य प्रदेश के धार जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। बुधवार रात एक पिकअप वैन के अनियंत्रित होकर पलटने और फिर एसयूवी (SUV) से टकरा जाने के कारण 12 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इस भीषण टक्कर ने पूरे इलाके को दहला दिया है।

दरअसल, यह दिल दहला देने वाली घटना बुधवार रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच तिरला थाना क्षेत्र के चिकलिया क्रॉसिंग के पास हुई। जानकारी के अनुसार, करीब 35 मजदूर एक पिकअप वैन में सवार होकर धार के बगड़ से अपने घर लौट रहे थे। तभी चिकलिया क्रॉसिंग के पास ड्राइवर ने वाहन पर से कंट्रोल खो दिया। अनियंत्रित पिकअप वैन सड़क पर पलट गई और उसी दौरान सामने से आ रही एक एसयूवी से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

Dhar Road Accident

मौके पर मची चीख-पुकार

धार जिले के प्रभारी कलेक्टर अभिषेक चौधरी ने पुष्टि की कि हादसे में 12 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। करीब 20 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है। तिरला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीएम मोदी ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने 'X' पर लिखा, 'मध्य प्रदेश के धार में हुए हादसे में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है।' प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए निर्देश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे को हृदयविदारक बताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है:

  • मृतकों के परिजनों को: 4-4 लाख रुपये।
  • गंभीर रूप से घायलों को: 1-1 लाख रुपये।
  • सामान्य घायलों को: 50,000 रुपये।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि सभी घायलों का इलाज मुफ्त में किया जाएगा। उन्होंने इंदौर संभागायुक्त और आईजी को तुरंत धार पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और घायलों के इलाज की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

प्रभारी मंत्री ने लिया संज्ञान

धार जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित कराई जाए और पीड़ितों की हर संभव मदद की जाए।

धार सड़क हादसे में इन मृतकों की हुई पहचान

  • तनु (9 वर्ष): निवासी नयापुराधार, तिरला
  • किरण (9 वर्ष): निवासी सैमलीपुरा
  • सुमित (14 वर्ष): निवासी नयापुरा
  • आयुष (14 वर्ष): निवासी नयापुरा
  • गोकुल (15 वर्ष): निवासी नयापुरा
  • रिंकू भंवर लाल (22 वर्ष): उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत
  • रंजना (25 वर्ष): निवासी सैमलीपुरा
  • सावित्री सुभाष (30 वर्ष): निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा
  • अंगूरी बाई (35 वर्ष): निवासी सैमलीपुरा
  • भूरी बाई (35 वर्ष): निवासी सैमलीपुरा
  • सुनीता (42 वर्ष): निवासी नयापुरा
  • मीना बाई (45 वर्ष): निवासी रामपुरा
  • रंजना व संगीता भाई: नयापुरा निवासी
  • प्रिया: इलाज के दौरान मौत
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+