MP News: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में जमकर खेली होली, फाग गीत गाकर जमाया रंग
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने होली के पावन पर्व पर सीएम हाउस में धर्मपत्नी शसाधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय सिंह और कुणाल सिंह के साथ होली खेली।

MP News: राजधानी भोपाल सहित पूरे देश भर में होली का त्योहार बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली। हर साल की तरह इस साल भी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने होली पर फाग गीत भी गाए। सीएम शिवराज ने कहा कि सभी देश व प्रदेशवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंग, उमंग, हर्ष और उल्लास का यह पर्व आप सभी के जीवन में भरपूर सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए, मेरी यही कामना है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस पर होली का त्यौहार मनाते हुए फाग गाकर समां बांध दिया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान भी उपस्थित रही। सीमा उस पर होली का त्योहार मनाने के लिए भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा, भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग सहित कई लोग मौजूद रहे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने "मीठे रस से भरी राधा रानी लागे" का भजन भी सुनाया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने होली के दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश व प्रदेश की महिलाओं को शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज महिलाएं समाज के साथ राष्ट्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। सीएम ने कहा कि बहन, बेटियों के कल्याण और उनके सशक्तिकरण के लिए हम प्राण-प्रण से निरंतर इस दिशा में कार्यरत है।












Click it and Unblock the Notifications