मध्य प्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को कोरोना, खुद को किया आइसोलेट
भोपाल, 15 अप्रैल। मध्य प्रदेश में कोरोना का संक्रमण फिर से सीएम हाउस तक पहुंच गया है. सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. कार्तिकेय ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है. हालांकि, उनकी अभी आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट आनी बाकी है. बेटे के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सीएम शिवराज ने भी तत्काल अपना कोविड टेस्ट कराया है. रेपिड एंटीजन टेस्ट नेगेटिव आई है. लेकिन अभी आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट आनी बाकी है. वहीं, कार्तिकेय ने खुद को आइसोलेट कर लिया है.
Recommended Video

कार्तिकेय की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी गुरुवार को अपना कोविड-19 टेस्ट कराया. सीएम की रेपिड एंटीजन टेस्ट नेगेटिव आई है, लेकिन अभी आरटी पीसीआर रिपोर्ट आना बाकी है. इससे पहले कोरोना की पहली लहर में सीएम शिवराज को कोरोना हो चुका है. वो भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती भी रहे थे.
घर से शुरू की थी मास्क अप मुहिम
सीएम शिवराज ने कोरोना से बचाव में मास्क का महत्व बताने के लिए पिछले दिनों भोपाल में जागरुकता अभियान शुरू किया था. इसकी शुरुआत उन्होंने अपने परिवार से की थी. सबसे पहले पत्नी साधना सिंह और फिर दोनों बेटों कार्तिकेय और कुणाल को मास्क पहनाए थे. उसके बाद वो शहर में जागरुकता लाने के लिए कैंपेन पर निकले थे. सीएम ने खुद भी घूम-घूम कर लोगों को मास्क पहनाए थे. बाद में मिंटो हॉल में उन्होंने दो दिन का स्वास्थ्य आग्रह भी किया था.












Click it and Unblock the Notifications