मप्र CM का दिल्ली दौरा : खाद्य आपूर्ति मंत्री से दाल व गेहूं की खरीद पर चर्चा, रेलवे प्रोजेक्ट में लाएंगे तेजी

भोपाल, 17 जून। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान खाद्य आपूर्ति मंत्री पीयूष गोयल से भी मुलाकात की. उन्होंने मंत्री से MP में चल रहे रेलवे प्रोजेक्ट में तेजी लाने और दाल ज्यादा खरीदने पर चर्चा की. इसके अलावा गेहूं की फसल में चमक कम होने पर भी केंद्र सरकार से उसे खरीदने की मांग शिवराज सिंह ने की है.

Madhya Pradesh CM Discussion on the purchase of pulses and wheat with the Food Supplies Minister

मुलाकात के बाद पीयूष गोयल ने कहा कोरोना की वजह से रुके हुए रेलवे के प्रोजेक्ट्स को अब तेजी से शुरू करने पर सहमति बनी है. केंद्र सरकार ने राज्य के एक करोड़ 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है. यह एक रिकॉर्ड है. किसानों के हित में राज्य सरकार ने गेंहू की खरीद की है. उन्होंने अश्वासन दिया कि राज्य का जितना भी गेहूं है उसे खरीदा जाएगा.

एमपी की तारीफ

पीयूष गोयल ने बताया कि दालों का उत्पादन बढ़ाने पर भी बात हुई है. कैसे दालों के मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाया जाए इस पर भी रणनीति बनाई गई है. पीयूष गोयल ने शिवराज सिंह सरकार की प्रशंसा भी की. उन्होंने कहा राज्य सरकार ने कम समय में कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ी और लोगों को कोरोना से मुक्ति दिलाई.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मुलाकात पर कहा केंद्र सरकार ने एक करोड़ 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं ख़रीद कर राज्य के किसानों को उचित मूल्य दिया है. भंडार भरे हुए हैं. उन्होंने केंद्र सरकार से उठाव की मांग की है. ताकि गेहूं के बाद दालों को वहां रखा जा सके. उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से गेहूं की फसल में चमक कम हुई है, उसे भी खरीदने की मांग पीयूष गोयल से की है.

रेल प्रोजेक्ट पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में मूंग की दाल की अच्छी पैदावार हुई है. दाल का आयात करते है इसमें विदेशी पूंजी खर्च होती है. केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया कि मूंग दाल की पूरी फसल खरीदी जाएगी. आने वाले समय में दालों का रकबा बढ़ाने और आयात कम करना पड़े इस पर मध्य प्रदेश काम कर रहा है. राज्य के अटके हुए रेल प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा करने भी विस्तार से चर्चा की गई है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+