मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020: देवास में बोले मुख्यमंत्री- चुनाव में कांग्रेस के मुद्दे हैं शिवराज सिंह चौहान नंगा-भूखा है

देवास। मध्य प्रदेश के 28 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के प्रचार का दौर रविवार शाम थम जाएगा। चुनाव प्रचार का दौर थमने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास में रोड शो किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, चुनाव में कांग्रेस के मुद्दे हैं- शिवराज सिंह चौहान नंगा-भूखा है, शिवराज सिंह चौहान कलाकार है, शिवराज सिंह चौहान नारियल लेकर घूमता है। बता दें, उपचुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों के नेता और उम्मीदवार जोर लगाए हुए हैं। रोड शो और जनसभाओं के जरिए वोटर्स को लुभाने की हर संभव कोशिश हो रही है।

madhya pradesh by elections 2020 cm shivraj singh chouhan holds a roadshow in Dewas

Recommended Video

    MP By Election: Kamalnath बोले- अगर BJP वाले पैसे दें तो रख लेना | वनइंडिया हिंदी

    विधानसभा की 28 सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के तहत आगामी 3 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव का परिणाम 10 नवंबर को आएगा। उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को वोटिंग के मद्देनजर 1 नवंबर की शाम से ही प्रचार थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी घर घर जाकर ही जनसंपर्क कर सकते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव प्रचार के आखिरी दिन देवास में रोड शो कर रहे हैं। वह हाटपिपल्या, मंदसौर के सुवासरा, आगर मालवा में रोड शो के बाद मुख्यमंत्री ब्यावरा में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मुरैना में रोड शो और जनसभा करेंगे। इसके अलावा ग्वालियर में कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे।

    इमरती देवी सुमन के प्रचार पर रोक

    बता दें, चुनाव आयोग ने डबरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी सुमन पर विवादित बयानबाजी को लेकर एक्शन लिया है। चुनाव आयोग की ओर से इमरती देवी सुमन के प्रचार पर आखिरी एक दिन के लिए रोक लगाई गई है। दरअसल, इमरती देवी ने कमलनाथ की ओर से उन्हें आइटम कहने के बाद मंच से विवादित बयान दिया था। इसपर ही चुनाव आयोग ने इमरती देवी के खिलाफ यह कार्रवाई की है। इमरती देवी पर कार्रवाई से पहले चुनाव आयोग पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी एक्शन ले चुका है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+