मध्य प्रदेश बजट-2022 : सत्र शुरू होते ही विपक्ष ने शुरू किया जोरदार हंगामा, नारेबाजी भी की
भोपाल, 9 मार्च। मध्यप्रदेश विधानसभा में आज बुधवार को बजट 2022-23 पेश किया जा रहा है। शिवराज सिंह चौहान सरकार में वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा दूसरी बार बजट पेश कर रहे हैं।

बजट सत्र की शुरुआत हंगामे से हुई। पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा बजट स्पीच के बीच लगातार बोलते रहे। कांग्रेस का कहना है कि एक साल में साढ़े पांच लाख बेरोजगार हो गए। कैसा बजट है ये। बिजली के बिल पर जेल में डालने का काम कर रहे हैं। किसान परेशान हैं।
बुधवार सुबह अपने आवास पर विशेष पूजा अर्चना के बाद मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार का यह बजट जनहित का बजट होगा, जो आपको उम्मीद है, इस बजट में वो सब कुछ होगा। सुबह 10 बजे विधानसभा में CM शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रियों की बैठक हुई। इसमें वित्तमंत्री के बजट भाषण को मंजूरी दी गई।
विपक्ष सार्थक चर्चा करें-गृहमंत्री
इधर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विपक्ष सार्थक चर्चा करे। सदन हंगामे या बाहुबल के लिए नहीं, बुद्धि बल के लिए है। स्टेट की GDP 19.74% पहुंचने पर है। मध्यप्रदेश में सकल घरेलू उत्पाद 11 लाख 79 हजार 4 करोड़ हो गया है। बजट में सभी क्षेत्र का ध्यान रखा है। इनफ्रॉस्ट्रक्चर पर मध्यप्रदेश 50% बजट खर्च करेगा। मैं मानता हूं कि सरकार आमजन पर कोई नया टैक्स नहीं लगाएगी।

कांग्रेस ने विधानसभा घेराव की रणनीति बनाई
कांग्रेस ने बिजली के बढ़े बिलों को लेकर विधानसभा घेराव की रणनीति बनाई है। प्रदेश कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के नेतृत्व में विधानसभा घेराव होगा। रंगमहल चौराहा न्यू मार्केट होते हुए कांग्रेसी विधानसभा का घेराव करने पहुंचेंगे। इसके चलते विधानसभा के चारों ओर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे हैं। चारों ओर से बैरिकेडिंग की गई है।












Click it and Unblock the Notifications