मध्य प्रदेश भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा की हिंदुओं को नसीहत, बोले-'चादर और फादर से दूर रहो'
भोपाल, 19 अक्टूबर। मध्य प्रदेश में भोपाल की कोलार सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने हिंदुओं को नसीहत देते हुए कहा कि फादर और चादर से दूर रहो। विधायक शर्मा के विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि विधायक रामेश्वर शर्मा अक्सर विवादित बयान देते रहते हैं। इससे पहले सागर जिले में उन्होंने अकबर और जोधाबाई को लेकर आपत्तिजनक बात कही थी। शर्मा के मुताबिक अकबर जोधा में प्रेम नहीं था बल्कि सत्ता के लिए बेटी को दांव पर लगाया गया था। हालांकि इस बयान पर विवाद बढ़ा तो रामेश्वर शर्मा ने राजपूत समाज से तुरंत माफी मांग ली थी।'












Click it and Unblock the Notifications