छोटी से गलती के लिए नशे में धुत चौकीदार ने मासूम को दी रूह कंपा देने वाली सजा

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सात साल के छात्र की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। भोपाल के पिपलानी स्थित आदिवासी हॉस्टल के चौकीदार ने इस घटना को अंजाम दिया है। हत्या की वजह जान हर कोई हैरान रह गया। बताया जा रहा है कि हॉस्टल के टॉयलेट के गेट पर छात्र ने पेशाब कर दिया था।

चौकीदार ने गेट पर पेशाब करने के लिए मार डाला

चौकीदार ने गेट पर पेशाब करने के लिए मार डाला

इससे गुस्से में आकर चौकीदार ने उसकी हत्या कर दी। यह घटना बीते बुधवार की है। पुलिस ने आरोपी चौकीदार को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को आदिवासी हॉस्टल के बाथरूम में सूरज गया। लेकिन जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो उसका बड़ा भाई दीपक उसे ढूंढते हुए बाथरूम में गया। वहां उसने देखा कि सूरज अचेत अवस्था में गेट पर पड़ा है।

बड़ा भाई बाथरूम पहुंचा तो मंजर देख चिल्लाने लगा

बड़ा भाई बाथरूम पहुंचा तो मंजर देख चिल्लाने लगा

बड़े भाई ने शोर मचाया तो अन्य लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में चोट लगने का बताया गया और साथ ही यह भी बताया कि उसका गला भी दबाया गया है। पुलिस ने शक के आधार पर हॉस्टल के चौकीदार से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

कक्षा एक में पढ़ता था सूरज

कक्षा एक में पढ़ता था सूरज

मृतक सूरज के पिता सीहोर जिले के रहटी में रहते हैं। उन्होंने साल 2019 के जुलाई महीने में दोनों बच्चों का एडमिशन कराया था। मृतक सूरज पहली कक्षा में पढ़ता था। इस हॉस्टल में 8वीं कक्षा तक के 56 बच्चे रहते हैं। मासूम की हत्या के बाद पुलिस ने चौकीदार, हॉस्टल की अधीक्षिका और वॉर्डन से पूछताछ की थी। इस घटना के बाद भोपाल कलेक्टर तरुण पिथौड़े ने हॉस्टल अधिक्षिका रेचल राम और पर्यवेक्षण अधिकारी शकील कुरैशी को निलंबित कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+