मध्य प्रदेशः पहले दिया तीन तलाक फिर 'हलाला' के नाम पर तांत्रिक ने कमरे में ले जाकर किया रेप

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में तीन तलाक और हलाला के नाम पर तांत्रिक द्वारा महिला का रेप करने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में पति और आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। एएनआई के अनुसार मामला भोपाल के ऐशबाग इलाके का है, जहां एक मुस्लिम महिला को उसके पति ने झगड़े के बाद तलाक दे दिया था।

पहले पति ने दिया तीन तलाक

पहले पति ने दिया तीन तलाक

सिटी पुलिस अधीक्षक अलीम खान ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि बीते 23 नवंबर को उसके पति ने आपसी विवाद के कारण तीन तलाक दे दिया था। बाद में पति ने अपनी पत्नी के साथ विवाद को सुलझाने की कोशिश की।

फिर समझौते के नाम पर तांत्रिक से करवाया रेप

फिर समझौते के नाम पर तांत्रिक से करवाया रेप

इस दौरान एक तांत्रिक ने पति से कहा कि महिला को हलाला करने की जरूरत है, जिसके लिए वह राजी हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद तांत्रिक महिला को एक फ्लैट में ले गया और उसके साथ हलाला के नाम पर दुष्कर्म किया। जबकि इसके बाद आरोपी पति ने पत्नी को साथ रखने से मना कर दिया।

दोनों के खिलाफ मामला दर्ज

दोनों के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले में महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मुस्लिम महिला संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं तांत्रिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+