भोपालः कोई लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में था तो कोई कर रहा था उनकी खरीद फरोख्त, ऐसी थी पार्टी की तैयारी

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नए साल की जश्न की पार्टी के लिए भोपाल से लाई गई कॉल गर्ल्स का खुलासा हुआ है। भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर नए साल की पार्टी होने से ही कई जगहों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने साइन स्पा सेंटर से सात कॉल गर्ल्स और 6 ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। टीम को आरोपियों के पास से नशीली दवाएं भी मिली हैं। वहीं कुछ कॉल गर्ल्स आपत्तिजनक हालत में भी मिलीं।

आसपास के इलाकों से आई थीं कॉल गर्ल्स

आसपास के इलाकों से आई थीं कॉल गर्ल्स

इसके अलावा पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भी खुलासा किया है। पूरा मामला मिसरोद थाना क्षेत्र का है। मुखबिर ने टीम को सूचना दी की क्षेत्र के होशंगाबाद रोड पर शाइन स्पा सेंटर में नए साल के जश्न के लिए कुछ कॉल गर्ल्स बुलाई गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम के साथ छापा मारा। इन लड़कियों में अधिकांश लड़कियां भोपाल के आसपास के इलाकों की हैं।

नए साल की पार्टी के लिए बुलाई गई थीं लड़कियां

नए साल की पार्टी के लिए बुलाई गई थीं लड़कियां

बताया जा रहा है कि पकड़ी गई लड़कियों में से दो लड़कियां प्रदेश से बाहर की है, जिन्हें नए साल के जश्न के लिए भोपाल बुलाया गया था। क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा था। इसी धंधे से जुड़े लोगों ने नए साल की पार्टी को अरेंज किया था। पार्टी में दो कॉल गर्ल्स को मुंबई से बुलाया गया था। जबकि बाकी लड़कियां भोपाल और उसके आसपास की हैं। इन सभी कॉल गर्ल्स को नए साल के जश्न के आयोजन में भेजा जाना था।

टीम कर रही है पूछताछ

टीम कर रही है पूछताछ

पुलिस सभी आरोपी युवतियों और उनके साथ मिले सात कस्टमर से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि जिन युवकों को पकड़ा गया, वो सभी ग्राहक थे। सभी आरोपी नए साल की बुकिंग करने के लिए स्पा सेंटर पहुंचे थे। इसके अलावा कुछ ऐसे भी ग्राहक थे, जो लड़कियों को देखने के लिए गए थे।

सेक्स रैकेट का भी किया खुलासा

सेक्स रैकेट का भी किया खुलासा

इसके अलावा टीम ने एमपीनगर इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। यह रैकेट एक फ्लैट में चलाया जा रहा था। इस रैकेट का खुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच ने अपने आदमी को भेज कर जाल बिछाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+