OMG: दुल्हन संग कमरे में सुहागरात मना रहा था दूल्हा, बीच में टपक पड़ा प्रेमी और ससुराल से ले गया अपने साथ

Shivpuri News: शिवपुरी जिले से बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के बाद एक दूल्हा दुल्हन के साथ सुहागरात मना रहा था उसी समय प्रेमी दुल्हन को भगा ले गया।

lover bride shivpuri after 2 days of marriage

Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक बेहद ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। प्रेमिका की शादी होने के 2 दिनों बाद प्रेमी अपने साथी के साथ प्रेमिका की ससुराल पहुंचा और धमकी देते हुए उसे अपने साथ भगा ले गया। प्रेमी ने ससुराल वालों से कहा कि युवती की आपके लड़के से शादी उसकी मर्जी के बिना हुई है। मैं और युवती पहले ही मंदिर में शादी कर चुके हैं। क्षेत्र में इस घटना की खूब चर्चा हो रही है।

दरअसल, शिवपुरी से एक लड़के की बारात 3 अप्रैल को मुरैना जिले के सहसराम गांव गई थी। 4 अप्रैल को दुल्हन की विदा कराकर बाराती शिवपुरी आ गए और 6 अप्रैल को दुल्हन का प्रेमी नीरज धाकड़ शिवपुरी अपने दोस्तों के साथ आ गया।

पहुंचकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। कहने लगा कि वह अपनी प्रेमिका को लेने आया है। जब ससुराल वालों और दुल्हन के पति ने विरोध किया तो नीरज ने उन लोगों को धमकाते हुए कहने लगा कि वह और प्रेमिका पहले ही शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

नीरज ने आगे कहा कि प्रेमिका के परिजन ने जबरन उसकी शादी आपके लड़के से कराई है। उसकी परमिशन के बिना ही यह शादी करा दी गई है। हम दोनों एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं। प्रेमिका भी मेरे साथ जाना चाहती है। उसे मैं अपने साथ ले जा रहा हूं।

दूल्हे को दी धमकी: नीरज अपने दोस्तों के साथ शिवपुरी पहुंचा था। जब वह दुल्हन को लेकर जाने लगा तो दूल्हे ने उसका विरोध किया। इस बात पर नीरज ने उनको धमकी देते हुए कहा कि उसे रोका नहीं जाए। नहीं तो कुछ अनहोनी हो जाएगी। इस बात पर सभी पीछे हट गए और नीरज प्रेमिका को चार पहिया में बैठा कर ले गया।

परिजन के साथ दूल्हा पहुंचा थाने: दूल्हे ने घटना के संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया का कहना है कि मामले में जांच चल रही है। हमारी कार्रवाई जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+