रीवा के लकी पार्षदः हिंदू-मुस्लिम प्रत्याशी को मिली अनोखी जीत, लकी नंबर से जीतकर बनाया रिकॉर्ड
रीवा, 22 जुलाई। रीवा नगर निगम में कांग्रेस ने 24 वर्षों के बाद मेयर का चुनाव जीता, जबकि वार्डवार भी पार्टी को इस बार अच्छी जीत मिली है। रीवा में कांग्रेस ने 17 वार्डों में जीत दर्ज की है। लेकिन रीवा में कांग्रेस के 2 पार्षदों को मिली जीत की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। क्योंकि लोगों का कहना है कि इन दोनों प्रत्याशियों को ऊपर वाले का साथ मिला जिससे उनकी जीत हुई। आप सोच रहे होंगे भला ऐसा कैसा हुए तो हम आपको इस राज की पूरी कहानी बताते हैं।

दो पार्षदों को मिली अनोखी जीत
रीवा नगर निगम के 1 वार्डों में कांग्रेस के एक हिंदू प्रत्याशी और 1 मुस्लिम प्रत्याशी लकी जीत मिली है। जिसके चलते लोगों का कहना है कि इन दोनों के साथ ही भगवान और अल्लाह साथ थे, जिसके चलते उन्हें यह जीत मिली है. दरअसल, वार्ड क्रमांक 45 से कांग्रेस प्रत्याशी गंगा प्रसाद यादव 1001 वोटों से चुनाव जीते, इसी तरह वार्ड क्रमांक 34 से कांग्रेस की प्रत्याशी सूफिया बेगम 786 वोटों से चुनाव जीती। जिससे इन दोनों की जीत की चर्चा पूरे शहर में हो रही है।
1001 हिंदुओं का लकी नंबर माना जाता है, तो 786 मुस्लिमों का लकी नंबर माना जाता है. दोनों ने अपने विपक्षी प्रत्याशी को 1001 और 786 वोटों से चुनाव हराकर यह नया रिकॉर्ड रीवा नगर निगम में बना दिया। दोनों प्रत्याशियों की जीत के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि इस बार इन दोनों को जनता जर्नादन के साथ ऊपर वाले का साथ भी मिला है। जिससे उनकी जीत हुई है।
रीवा में 24 वर्षों बाद कांग्रेस को मिली जीत
वहीं रीवा नगर निगम में इस बार कांग्रेस का डंका बजा है. करीब 24 वर्षों बाद रीवा में कांग्रेस को मेयर के चुनाव में जीत मिली। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी अजय मिश्रा बाबा ने बीजेपी के प्रबोध व्यास को 10 हजार वोटो के बड़े अंतर से हराया है।












Click it and Unblock the Notifications