सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, शादी करने सतना से पंजाब पहुंच गई किशोरी, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा

सतना, 7 अगस्त। सोशल मीडिया पर किसी भी 2 अंजान लोगों में दोस्ती होना आम सी बात है। लेकिन, जब दोस्ती प्यार में बदल जाए और दोनो नाबालिग हों, तो गैरकानूनी माना जाता है। ऐसा ही 1 नाबालिगों के प्यार का मामला सतना शहर सामने आया हैं। प्यार के फेर में 1 किशोरी ऐसा उलझी की वह शादी करने के लिए सतना से पंजाब तक पहुंच गई। इस मामले में किशोरी को जहां उसके परिजनों का सुपुर्द कर दिया गया है, वहीं किशोरी को अगवा करने के आरोप में पुलिस ने किशोर को पकड़ लिया है। किशोर पर किशोरी को शादी का झांसा देकर अगवा करने का आरोप लगे हैं।

Satna police

बिना बताए घर से गायब हो गई थी किशोरी

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सोसल मीडिया के माध्यम से किशोरी 1 नाबालिग उम्र के किशोर के प्यार में पड़ गई। प्यार का नशा कुछ ऐसा चढ़ा कि 16 साल की किशोरी 8 जुलाई को बिना किसी को बताए अपने घर से गायब हो गई। परिजनों द्वारा किशोरी के गुमशुदगी की शिकायत थाने में की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 367 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

दिल्ली से पंजाब का सफर

पुलिस ने आगे जानकारी में बताया की किशोरी सतना से दिल्ली पहुंची जहां 17 साल के आरोपी किशोर के माध्यम से किशोरी पंजाब चली गई। इस दौरान पुलिस किशोरी की तलाश करने का प्रयास करती रही। पुलिस की सायबर सेल के माध्यम से जब किशोरी का मोबाइल ट्रेस किया तो पता चला कि किशोरी पंजाब में है। इस प्रकार पुलिस की टीम गोविंदगढ़ रवाना हुई। जहां से पुलिस ने किशोरी को दस्यताब कर गिरफ्तार कर लिया है।

डीपी सिंह, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली के अनुसार

शादी करने के लिए किशोरी पंजाब पहुंच गई थी। किशोरी को शादी का झांसा देने वाले आरोपी किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी जुलाई महीने में परिजनों को बिना कुछ बताए पंजाब चली गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+