loksabha chunav survey: आज MP में लोकसभा के चुनाव हुए तो नकुलनाथ की छिंदवाड़ा व भोपाल सीट के क्या होंगे नतीजे

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में अब विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता एक्टिव नजर आ रहे हैं इस बीच टीवी चैनलों की ओपिनियन पोल सर्वे ने कांग्रेस के लिए चिंता और बढ़ा दी है। दरअसल, अब तक कई एजेंसियों के सर्वे में मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से ज्यादा सीटों पर भाजपा को आगे दिखाई जा रहा है।

हाल ही में एबीपी न्यूज़ के सी वाटर ने बताएं कि मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से 28 सीटों पर बीजेपी की बढ़त है। जबकि छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस अभी भी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस के मौजूदा सांसद नकुलनाथ सर्वे में अभी भी आगे बताए जा रहे हैं।

loksabha chunav survey What will results of Chhindwara seat Pragya Singh if elections are held in MP?

भोपाल लोकसभा सीट की बात करें तो यहां से मौजूद ए सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर कम अंतर से आगे दिखाई दे रही है, जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी बड़ी जीत हुई थी। ऐसे में क्या भाजपा संगठन भोपाल सीट से प्रत्याशी बदलेगा या फिर दोबारा प्रज्ञा सिंह ठाकुर को ही मौका दिया जाएगा। इस पर सवाल बना हुआ है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भोपाल की सातों विधानसभा सीटों में से पांच पर भाजपा को शानदार जीत मिली जबकि दो सीटें जा कांग्रेस के खाते में गई हैं।

मध्य प्रदेश विधानसभा 2023 की बात करें तो प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से भाजपा 163 सीटों पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस महज 66 सीटों पर सिमट कर रही गई। जबकि एक सीट भारत आदिवासी पार्टी के खाते में गई है। चुनाव में करारी हार के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपना चुनाव में करारी हार के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस में परिवर्तन करते हुए दिल्ली कांग्रेस कमेटी ने जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है। जीतू पटवारी के लिए कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ाना एक बड़ी चुनौती होगा।

एबीपी सी वाटर का 29 लोकसभा सीटों पर क्या है सर्वे ?

बता दे मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें है। जहां 28 सीटों पर भाजपा के सांसद हैं, जबकि एक सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सिर्फ छिंदवाड़ा सीट पर जीत हासिल की थी। जहां से पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ कांग्रेस सांसद है।

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो मध्य प्रदेश में किस पार्टी को कितनी सीटें

सी वोटर के ओपिनियन पोल सर्वे में मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से भाजपा को 27 से 29 मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस के खाते में जीरो से दो सीटें जा सकती हैं। मतलब भाजपा को लोकसभा चुनाव में भी बंपर जीत मिल सकती है। वहीं वोट प्रतिशत की बात की जाए तो भाजपा को 58 फ़ीसदी और कांग्रेस को 36% वोट मिलने का अनुमान है जबकि अन्य के खाते में 6% वोट जा सकता है।

सी वोटर ओपिनियन पोल में वोट प्रतिशत ?

बीजेपी- 58 फीसदी
कांग्रेस-36 फीसदी
अन्य- 6 फीसदी

किस पार्टी को कितनी सीट ?

बीजेपी- 27-29
कांग्रेस-0-2
अन्य- 0-0

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+