Bhopal News: लोडिंग वाहन के ड्राइवर ने क्लच की जगह दबाया एक्सीलेटर, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, CCTV आया सामने
भोपाल के जहांगीराबाद की बैंक कॉलोनी में एक लोडिंग ड्राइवर ने सड़क किनारे खड़े आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों को चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर मौके पर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूरी घटना से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है।
पुलिस के मुताबिक, बैंक कॉलोनी में अभिषेक साहू नामक व्यक्ति रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी सेंट्रो कार घर के बाहर खड़ी थी। सोमवार की शाम को करीब 7 बजे, बुलेरो पिकअप ड्राइवर तेजी और लापरवाही से वाहन को चलाते हुए लाया और घर के बाहर खड़ी कार को टक्कर मार दी।

उसने पहले कार को टक्कर मारी, और फिर आगे खड़ी पांच बाइकों को चपेट में ले लिया। हादसे के समय, एक बाइक चालक बाइक पर ही बैठा हुआ था, जिसे हादसे में चोट आई है। बताया जा रहा है कि इससे पहले गाड़ी के ड्राइवर ने एक बच्चे को भी टक्कर मार दी थी।
Recommended Video
वहीं बैंक कॉलोनी के रहने वाले अरविंद यादव ने वन इंडिया को बताया कि कॉलोनी में आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं कई बार लोडिंग वाहन वालों को समझाया कि मोहल्ले में गाड़ी धीरे चलाएं करो लेकिन वह अपनी मस्ती में गाड़ी चलाते हैं हम पुलिस से गुजारिश करते हैं कि ऐसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।












Click it and Unblock the Notifications