चुनावी रण का आखिरी दिन, फिर फैसले का इंतजार

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद मोदी की मंदसौर व उज्जैन, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज की मंडला, पुष्प राजगढ़ और गुनौर में सभाएं होंगी। इनके अलावा उमा भारती, अनंत कुमार, शहनवाज हुसैन, शत्रुघ्न सिन्हा, छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य में एक से अधिक जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस की राज्य में 62 जनसभाएं होने वाली हैं। रैली को केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी, श्रीकांत कुमार जेना, श्रीमती संतोष कुमारी, तारिक अनवर, बलराम नाईक, सांसद राज बब्बर तथा सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन भी संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह सहित अन्य नेता भी पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगते दिखेंगे।
मध्य प्रदेश के चुनावों को लोकसभा के मद्देनजर भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यहां पर लोकसभा की 29 सीटें हैं।












Click it and Unblock the Notifications