मंदिर में शादी का कार्ड चढ़ाने आई महिला कांस्टेबल पर फायर कर प्रेमी ने खुद को भी मारी गोली

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के गणपुर चौकड़ी के समीप सुबह करीब 11 बजे एक युवक ने महिला कांस्टेबल को गोली मार दी। फिर खुद को भी गोली मारकर घायल कर लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का जुड़ा हुआ माना जा रहा है। आरोपी युवक की पहचान धार जिले के नर्मदा नगर के करण के रूप में हुई है। युवती भी नर्मदा नगर की रहने वाली है। वर्तमान में मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर पुलिस थाने में कांस्टेबल पर तैनात है। युवती की दो ​दिसम्बर को शादी होने वाली है।

Lady Constable of Madhya Pradesh police shot by lover in Dhar district

पुलिस ने बताया कि महिला आरक्षक अपने माता-पिता के साथ कार में सवार होकर नर्मदा किनारे स्थित सोडल बाबा मंदिर में अपनी शादी का पहला कार्ड चढ़ाई आई थी। मंदिर में कार्ड चढ़ाकर वे वापस लौट रहे थे तब रास्ते में आरोपी युवक करण ने मोटरसाइकिल से ओवरटेक उनकी कार को रुकवाया। कार रुकने के बाद करण ने जेब से पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। गोली युवती की गर्दन के पास लगी। फिर करण खुद के सीने में गोली मार ली। जहां उसने खुद के गोली मारी वहां युवती का नाम भी लिखवा रखा था। फायरिंग की घटना के चीख पुकार मच गई।

कांस्टेबल युवती व आरोपी युवक घायल हो गए। आस-पास के लोग उनको बड़वानी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों के मु​ता​बिक युवक ने खुद के काफी करीब से गोली मारी, जो सीने के आर-पार हो गई। वहीं, महिला कांस्टेबल के गोली गर्दन के पास लगी है। उधर, मध्य प्रदेश पुलिस की महिला कांस्टेबल के गोली लगने की सूचना पर इंदौर आईजी योगेश देशमुख व डीआईजी तिलक सिंह अस्पताल पहुंचकर कांस्टेबल की कुशलक्षेम पूछी और डॉक्टरों को इलाज को लेकर निर्देश दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवक और महिला कांस्टेबल के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। फिर ब्रेकअप हो गया और युवती के ​घर वालों ने उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी थी। इसी से नाराज होकर युवक ने वारदात को अंजाम दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+