बैतूल में डॉक्टर से डेढ़ लाख रुपए की मांग, लैब सहायक राधा गोविंद ₹40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Lokayukta betul News: मध्य प्रदेश में लगातार लोकायुक्त भ्रष्टाचारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है। लेकिन भ्रष्टाचारियों के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बैतूल जिले से सामने आए जहां पर शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ लैब सहायक राधा गोविंद शुक्ला को ₹40 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक डॉ महेश कुमार पाटनकर निवासी भौरा जिला बैतूल के द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल को लिखित शिकायत की गई कि उनका क्लीनिक भौरा कस्बे में है। जिला बैतूल के सीएमएचओ डॉ सुरेश बौद्ध जाटव के द्वारा क्लीनिक का निरीक्षण करने पर क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन में आवेदक के भतीजे डॉ सागर पाटनकर का नाम शामिल करने के एवज में 1.5 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की गई है, जिसमें से 50 हजार रुपए पूर्व में प्राप्त कर लिए हैं।

Lab assistant Radha Govind arrested red handed taking bribe from doctor in Betul

आवेदक के अनुरोध करने पर 1 लाख से कम करके 50 हजार रुपए लेने के लिए राजी हुआ। जिसमें से 10 हजार रुपए 3 अगस्त को आरोपी ने आवेदक के भतीजे डॉ सागर से सीएमएचओ ऑफिस बैतूल में प्राप्त कर लिए थे। बाकी के 40 हजार रुपए शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ लेब सहायक राधा गोविंद शुक्ला को देने को बोला था। आवेदक की शिकायत का सत्यापन किया गया जो सही पाई गई।

आज लगभग 3 बजे पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल के निर्देशन में 12 सदस्यीय ट्रैप दल ने शाहपुर जिला बैतूल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ लेब सहायक राधा गोविंद शुक्ला को आवेदक के भतीजे डॉ सागर पाटनकर से 40 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी सीएमएचओ बैतूल डॉ सुरेश बौद्ध जाटव एवं अन्य के विरुद्ध अपराध धारा सदर का पंजीबद्ध कर कार्यवाही जारी है। लोकायुक्त इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोज पटवा, रजनी तिवारी, विकास पटेल सहित 12 सदस्य शामिल रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+