एमपी के खंडवा से इस्लामिक स्टेट का आतंकी गिरफ्तार, कोलकाता पुलिस ले गई अपने साथ

कोलकाता एसटीएफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस्लामिक स्टेट के दो संदिग्ध आतंकवादियों के एक साथी को मध्य प्रदेश के खंडवा से पकड़ा गया है।

इस्लामिक स्टेट (Islamic state) के दो संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ने में कोलकाता पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इन दो संदिग्ध आतंकवादियों में एक मध्यप्रदेश का भी बताया जा रहा है। एमपी से पकड़े गए आतंकी की पहचान अब्दुल रकीब कुरैशी के रूप में हुई है। अब्दुल को गंज बाजार सोला खोलो क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस्लामिक स्टेट के दो संदिग्ध आतंकवादियों को हाल में हावड़ा में गिरफ्तार किया था। खंडवा के एसपी विवेक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके खिलाफ पूर्व में भी यूएपीए समेत तीन मामले दर्ज थे, जिनमें दो मामलों में वह सजा पूरी कर चुका है और तीसरे मामले में जमानत पर है।

एमपी के खंडवा से इस्लामिक स्टेट का आतंकी गिरफ्तार

STF ने मारा छापा

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में कोतवाली इलाके में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की एक टीम ने छापा मार कर सोमवार देर रात के 30 साल के अब्दुल करीब कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि गिरफ्त में आया शख्स सिमी का पूर्व कार्यकर्ता है और उसके संबंध पकड़े गए इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों से हैं।

जारी है छापेमारी की कार्रवाई

एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकवादियों का कट्टरपंथी संगठनों के साथ जुड़े रहने का इतिहास मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कोलकाता पुलिस की एसटीएफ भी अपनी जांच के तहत पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। बता दे केंद्रीय एजेंसी से रिपोर्ट मिलने के बाद एसटीएफ ने 6 जनवरी को हावड़ा के टिकरापारा इलाके से दो संदिग्ध आईएस आतंकी को गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि दोनों आतंकवादी पाकिस्तान और पश्चिम बंगाल में अपने-अपने आकाओं के संपर्क में थे। रफ्तार किए गए दोनों एमटेक इंजीनियरिंग के छात्र हैं।

Recommended Video

      Jammu Kashmir: Farooq Abdullah ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की | वनइंडिया हिंदी *News

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+