Bhopal के हमीदिया हॉस्पिटल में रोबोट से होगा घुटना और कूल्हे का प्रत्यारोपण, मंत्री सारंग ने दिए निर्देश
Bhopal News: मध्य प्रदेश के भोपाल में सरकारी हमीदिया हॉस्पिटल में घुटना और कूल्हे का इलाज करवाने वालों के लिए खुशखबरी हैं। इस समस्या से पीड़ित रोगियों के लिए जीएमसी रोबोट से प्रत्यारोपण की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी। देखने मी आया है कि अधिकांश लोग इस समस्या से पीड़ित रहते हैं।
प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रत्यारोपण का खर्च बहुत बैठता हैं। साथ ही ज्यादा उम्र वाले लोगों के लिए प्रत्यारोपण को लेकर कई तरह से संदेह भी रहते हैं। दूसरे राज्यों में जीएमसी रोबोट से प्रत्यारोपण के अच्छे नतीजे सामने आए हैं। निजी हॉस्पिटल में खर्चीले इस इलाज के सामने सरकारी अस्पताल फायदेमंद साबित होगा।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि हमीदिया अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में घुटना एवं कूल्हे के प्रत्यारोपण हेतु रोबोट की स्थापना जल्द होगी। उन्होंने बताया कि गांधी मेडिकल कॉलेज देश का पहला शासकीय मेडिकल कॉलेज होगा जिसमें हड्डी के ऑपरेशन के लिए रोबोट की स्थापना की जाएगी। मंत्री सारंग ने बुधवार को मंत्रालय स्थित अपने प्रतिकक्ष में गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल के निर्माण कार्य की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में आयुक्त चिकित्सा शिक्षा गोपाल डांड़, अपर आयुक्त चिकित्सा शिक्षा डॉ. पंकज जैन, लोक निर्माण विभाग पीआईयू के परियोजना संचालक जी.पी. मेहरा, गांधी मेडिकल कॉलेज के डीन अरविंद राय एवं अधीक्षक आशीष गोहिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications