Khelo India Youth Games MP में लाएगा नई क्रांति, आयोजन में नहीं होगी कोई कमी : CM शिवराज सिंह चौहान
CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम (Khelo India Youth Games) 2022 एमपी के खेलों में नई क्रांति लाने का काम करेगा। भारत सरकार ने इसकी मेजबानी के लिए मध्य प्रदेश को चुना है और एमपी इस आयोजन में कोई कसर बाकी
Khelo India Youth Games : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम 2022 एमपी के खेलों में नई क्रांति लाने का काम करेगा। भारत सरकार ने इसकी मेजबानी के लिए मध्य प्रदेश को चुना है और एमपी इस आयोजन में कोई कसर बाकी नहीं रखेगा। एमपी का पर्यटन देश भर में अलग है और यहां पहुंचने वाले हजारों खिलाड़ियों को खेल के साथ पर्यटन का भी आनंद मिलेगा। इसके लिए भारत सरकार के खेल मंत्रालय की इच्छा के मुताबिक अलग-अलग शहरों का चयन खेल प्रतियोगिताएं कराने के लिए किया गया है। सीएम शिवराज ने ये बातें गुरुवार को दिल्ली में खेल अलंकरण समारोह एवं खेलो इंडिया प्रोग्राम में कही। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, युवा कल्याण राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक, मध्य प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी उपस्थित रही। इस दौरान मध्यप्रदेश के कलाकारों द्वारा मलखंब का प्रदर्शन किया गया जिसकी जमकर सराहना की गई।
Recommended Video

मध्य प्रदेश में 18 खेलों के लिए 11 अकादमी
सीएम शिवराज ने कहा कि 1 नवंबर को मध्यप्रदेश दिवस है, 3 से 7 नवंबर तक हमारे गांव-गांव में खेल प्रतियोगिताएं होंगी। राष्ट्रीय खेलों में इस बार 66 मेडल मध्यप्रदेश के खिलाड़ी जीत कर लाए हैं। मलखंभ के ओवरऑल चैंपियन हैं हम। किंग इन एमपी (KIYG In MP) मध्यप्रदेश में खेलों की दिशा में नई क्रांति पैदा करेगा। सीएम शिवराज ने कहा कि अब हर मां-बाप चाहते हैं कि उनके बेटा-बेटी भी खेलें और खेलों में भी आगे रहें। खेलों में भारत चमत्कार कर रहा है। मध्यप्रदेश में हम खेलों को प्रोत्साहित करने के हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। अब मध्यप्रदेश में 18 खेलों के लिए 11 अकादमी हैं और हमारी अकादमी के बच्चे चमत्कार कर रहे हैं।

मेहमान जो हमारा होता है। जान से भी प्यारा होता है : सीएम शिवराज
सीएम शिवराज ने कहा कि देश के दिल में आपका स्वागत है। खेलो इंडिया (Khelo India ) मध्यप्रदेश में होगा और पूरा भारत नहीं, पूरी दुनिया देखे ऐसा आयोजन करने का हम प्रयास करेंगे। CM शिवराज ने कहा कि मेहमान जो हमारा होता है। जान से भी प्यारा होता है। यह कहते हुए गर्व होता है कि नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) दुनिया का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
हमने मध्यप्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग अकादमी बनाने का प्रयास किया है। अपने खिलाड़ियों को अकादमी में खेलों की सुविधाएं मिले, लेकिन जिले में भी सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए स्टेडियम और मिनी स्टेडियम हमने बनाये। अकादमी और स्टेडियम के साथ हमने खिलाड़ियों के लिए कोचिंग की उत्कृष्ट व्यवस्था की है। हम मकर संक्रांति के अवसर पर दादा-दादी, नाना-नानी, सास-बहू के लिए भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करते हैं। एक जमाना था, जब मध्यप्रदेश का नेशनल गेम्स की प्रतियोगिताओं में ढूंढने से भी नाम नहीं मिलता था। आज मुझे यह बताते हुए आनंद हो रहा है कि इस बार तो हमारे खिलाड़ी 66 मेडल लेकर आये हैं और मलखंभ में तो ओवरऑल चैम्पियन हम हैं।

जनवरी फरवरी में होंगे आयोजन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स बार एमपी में जनवरी-फरवरी 2023 में होने वाला है। गेम्स का आयोजन प्रदेश के 8 शहरों भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर,मंडला, महेश्वर एवं बालाघाट में किया जाएगा। गेम्स में 30 खेलों में 7000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।

आयोजन को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने दिया बयान
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पीडी शर्मा ने कहा कि भारत सरकार ने मध्य प्रदेश को खेलो इंडिया गेम्स की मेजबानी के लिए मौका दिया है या भाजपा सरकार के साथ पार्टी का हर एक कार्यकर्ता देशभर से आने वाले खिलाड़ियों की अगवानी व उनका सम्मान और उनका सहयोग करेगा। उनकी मेजबानी में कोई कसर बाकी नहीं रखी जाएगी।

चीतों को लेकर सीएम ने कही बड़ी बात
सीएम शिवराज ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री और अनुराग ठाकुर व श्री निसिथ प्रमाणिक आपने जो हमें खेलो इंडिया आयोजित करने का अवसर दिया है। मध्यप्रदेश में खेलों की दिशा में यह एक नई क्रांति पैदा करेगा। अद्भुत प्रदेश है मध्यप्रदेश! वन संपदा, खनिज संपदा, टूरिजम की अपार संभावनाएं हैं। सांची, भीमबैठका, खजुराहो, ओरछा का मंदिर, भगवान श्री महाकाल का महाकाल लोक है। हम टाइगर स्टेट, हम लेपर्ड स्टेट और अब तो हम चीता स्टेट भी बन गये। प्रधानमंत्री सौगात देकर आए, ये चीते भी दूसरे महाद्वीप से आए और सुरक्षित भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications