Karni Sena : 7.2 डिग्री बारे की कड़कड़ाती ठंड में भी डटी रही करणी सेना,मंत्री भदौरिया बोले- चर्चा के लिए तैयार

भोपाल में करणी सेना परिवार का आंदोलन लगातार जारी है पिछले 3 दिनों से बेल इलाके में करणी सेना के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि सरकार की ओर से मंत्री अरविंद भदौरिया ने चर्चा करने की बात कही है।

21 सूत्री मांगे पूरी नहीं होने पर करणी सेना परिवार के कार्यकर्ता अभी भी गांधी चौराहे पर धरने पर बैठे हुए हैं जिससे जंबूरी मैदान और अवधपुरी जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों समेत सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं करणी सेना के वरिष्ठ पदाधिकारियों को धरने की अनुमति लेने की सलाह दी गई है। बता दे करणी सेना की जंबूरी मैदान में धरने की अनुमति की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। सोमवार को जंबूरी मैदान में बैठे करणी सेना परिवार के कार्यकर्ता अपनी 21 सूत्री मांग पूरी न होने पर विधानसभा का घेराव करने निकले थे, जिन्हें गांधी चौराहे पर पुलिस बल ने रोक लिया था। इसके बाद से ही करणी सेना परिवार के कार्यकर्ता चौराहे पर धरना दे रहे हैं।

कमलनाथ ने कहा हमारा आंदोलन नहीं

कमलनाथ ने कहा हमारा आंदोलन नहीं

भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पीसीसी चीफ कमलनाथ ने करणी सेना के प्रदर्शन पर कहा कि अगर हमारी सरकार आती है तो हम उनसे बात करेंगे। मैंने यही परंपरा बनाई थी कि सब से बात करो। कई बात ऐसी होती तो है जो सरकार के समझ में नहीं आती, इसलिए अधिकारी उनके साथ मीटिंग कर ले। फिर मुख्यमंत्री बात कर ले। कांग्रेस के आंदोलन को समर्थन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह आंदोलन बीजेपी सरकार के खिलाफ है। हमारा इस आंदोलन से कोई लेना देना नहीं है। यह समाज के लोगों द्वारा किया जा रहा है। इसमें कांग्रेस का कोई हस्तक्षेप नहीं है, लेकिन सरकार को उनकी बात सुनना चाहिए। अगर करणी सेना के लोग हमसे बात करना चाहते हैं तो हम जरूर करेंगे।

Recommended Video

    7.2 डिग्री बारे की कड़कड़ाती ठंड में भी डटी रही करणी सेना,मंत्री भदौरिया बोले- चर्चा के लिए तैयार
    करणी सेना के धरने की समय सीमा समाप्त हुई

    करणी सेना के धरने की समय सीमा समाप्त हुई

    भोपाल डीसीपी भदोरिया ने जानकारी देते बताया कि पुलिस की सुरक्षा दृष्टि से सभी व्यवस्था की गई है। इनके नेतृत्व कर्ताओं को बताया गया है कि अनुमति समाप्त हो चुकी है प्रॉपर अनुमति ले। प्रजातांत्रिक तरीके से धरने पर बैठे। हमें कोई दिक्कत नहीं। अभी इनकी तरफ से कोई एप्लीकेशन नहीं आई है। इस बात पर भी चर्चा की गई है कि शांतिपूर्ण तरीके से धरना देते रहे तो कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन प्रॉपर अनुमति लें।

    मंत्री भदोरिया से बातचीत के बाद भी नहीं निकला है हल

    मंत्री भदोरिया से बातचीत के बाद भी नहीं निकला है हल

    करणी सेना के आंदोलन के चलते भोपाल वासियों को ट्रैफिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भोपाल के भेल, पिपलानी, अवधपुरी,जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है। करणी सेना के लोग अपनी 11 सूत्री मांगों का लिखित में सरकार की ओर से निराकरण के लिए मंत्रियों की कमेटी बनाने की मांग पर अड़े हुए हैं। रविवार शाम से लेकर सोमवार तक करणी सेना परिवार के प्रतिनिधियों की मंत्री अरविंद भदौरिया से चार बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकल सका। इधर करणी सेना आंदोलन की आग पूरे प्रदेश भर में फैल चुकी है। आज खंडवा आगर रोड शाजापुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुतले जलाए गए।

    कांग्रेस विधानसभा में उठाएं मांग

    कांग्रेस विधानसभा में उठाएं मांग

    करणी सेना के रतलाम से नेता विनोद सुनार थी का कहना है कि हमारी कि सूत्री मांगे सही है हम नहीं सरकार को परेशान करना चाहते। लेकिन सरकार के कहने पर पुलिस ने हमारा रास्ता रोका है मंत्री अरविंद भदौरिया से अभी तक बात हुई हम कह रहे हैं कि आई है मान लीजिए हमारी मांग इनमें कौन सी मांग अलोकतांत्रिक है हमें बताइए। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को समर्थन करना चाहती है तो हमारी बात को विधानसभा में उठाए हमारी 21 सूत्रीय मांग विधानसभा में कांग्रेस से उठाती है तो हम तब मानेंगे कांग्रेस हमारा समर्थन कर रही है।

    Karni Sena stood firm even in bitter cold of 7.2 degrees, protest continues, Minister Bhadauria
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+