Kamal Nath Rewa MP : कमलनाथ बोले- CM शिवराज के पास सिर्फ टेलीविजन है, विजन नहीं

रीवा,7 जुलाई: नगरीय निकाय चुनाव प्रचार के तहत पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ रीवा पहुंचे। यहां कांग्रेस से महापौर पद के प्रत्याशी अजय मिश्रा बाबा के समर्थन में वृंदावन गार्डन पर बुद्धजीवियों से संवाद किया और जान जाना। पश्चात पद्मधर पार्क में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। डेढ़ घंटे की चुनावी सभा में 22 से 23 मिनट तक कमलनाथ ने रीवा नगर वासियों से कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की अपील की। कहा- रीवा नगर निगम में महापौर पद पर 23 साल से बीजेपी का कब्जा है।

सीएम शिवराज के पास विजन नहीं

सीएम शिवराज के पास विजन नहीं

कमलनाथ ने आगे कहा शिवराज सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। रीवा और मध्यप्रदेश की आम जनता ने 18 वर्षों बीजेपी को दिए है। फिर भी जनता के साथ विश्वासघात किया जा रहा है। कमलनाथ यहीं नहीं रूके, बल्कि सीएम शिवराज को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि शिवराज जी आप केवल टेलीवीजन में विश्वास करते है। पर शहर विजन से आगे बढ़ता है। जो बीजेपी को नहीं आता है। शिवराज जी आपकी नाटक और नौटंकी जनता जानती है और समझ चुकी है।

विंध्य के नेताओं को किया नमन

विंध्य के नेताओं को किया नमन

कमलनाथ ने विंध्य क्षेत्र के नेताओं को नमन किया। कहा विंध्य की धरती महत्व पूर्ण धरती है। जब हम केन्द्रीय परिवहन मंत्री थे। विंध्य के नेशनल हाईवे के लिए बड़ी रकम दी थी। जिसमे जबलपुर, रीवा और प्रयागराज का नेशनल हाईवे शामिल है। फिर भी कभी ढिंढोरा नहीं पीटा।

सरकार घर-घर दारू के ठेके खोल रही है

सरकार घर-घर दारू के ठेके खोल रही है

देश में महंगाई बढ़ रही है। गरीब जनता की कमर टूट चुकी है। हर महीने रसोई गैस के दाम बढ़ रहे। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है। फिर भी शिवराज सरकार घर-घर दारू के ठेके खोल रही है। पूरे मध्य प्रदेश में माफियाराज कायम है। बीजेपी के पास कोई विजन नहीं है। हमने विजन बनाया था। इसलिए कांग्रेस से महापौर पद के प्रत्याशी अजय मिश्रा बाबा को 13 जुलाई को मतदाता केंद्र जाकर वोट करें।

 रीवा का मास्टर प्लान तैयार करेंगे

रीवा का मास्टर प्लान तैयार करेंगे

आगे कहा की विंध्य के विजन का चुनाव है। आप एक बार कांग्रेस को मौका दे। हम अलग से रीवा का मास्टर प्लान तैयार करेंगे। साथ ही 45 वार्डों वाले रीवा नगर निगम में कांग्रेस के पार्षदों को वोट दे। जिससे MIS के अंदर आसानी से वार्ड वासियों के कार्य पास हो सके। अगर पार्षद कम हुई तो बीजेपी वाले कांग्रेस को काम नहीं करने देंगे।

कमलनाथ ने ढाई घंटे दिया रीवा में समय

कमलनाथ ने ढाई घंटे दिया रीवा में समय

कमलनाथ विशेष वायुयान से चलकर बुधवार की सुबह 11 बजे रीवा के चोरहटा हवाई पट्टी पहुंचे। इसके बाद​ विष्णुविलास में 15 मिनट रुक कर 11:30 बजे वृंदावन गार्डन गए। यहां आधे घंटे बुद्धजीवी नागरिकों से वन टू वन करके विजन जाना। फिर 12 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक पद्मधर पार्क में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। फिर चोरहटा हवाई पट्टी पहुंचकर विशेष वायुयान से रवाना हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+