तात्या टोपे स्टेडियम में खेलो MP यूथ गेम्स 2026 का भव्य राज्य स्तरीय शुभारंभ, कैलाश खेर की प्रस्तुति
राजधानी के ऐतिहासिक तात्या टोपे स्टेडियम में 27 जनवरी 2026 को सायं 6:30 बजे आयोजित होने जा रहे खेलो एमपी यूथ गेम्स के राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह को लेकर तैयारियाँ अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के खेल इतिहास में एक ऐतिहासिक, भव्य और यादगार उत्सव के रूप में दर्ज होने जा रहा है। खेल, युवा ऊर्जा, संस्कृति और संगीत के अद्भुत संगम के साथ यह समारोह पूरे प्रदेश को खेल उत्सव की भावना से सराबोर करेगा।

इस गरिमामय अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे। प्रदेश और केंद्र के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति इस आयोजन को विशेष महत्व प्रदान करेगी।
संगीत, संस्कृति और खेलों का भव्य संगम
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि खेलो एमपी यूथ गेम्स का यह राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह विशेष रूप से भव्य, आकर्षक और यादगार बनाने की पूरी तैयारी की गई है। समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण देश के सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक श्री कैलाश खेर की लाइव संगीतमय प्रस्तुति होगी। उनकी सशक्त आवाज़, लोक-संगीत की आत्मा और ऊर्जा से भरपूर गायन से तात्या टोपे स्टेडियम संगीतमय उल्लास और रोमांच से गूंज उठेगा।
इसके साथ ही India's Got Talent फेम डांस ट्रूप द्वारा प्रस्तुत रोमांचक एयरोबिक्स डांस दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा। भव्य मार्च-पास्ट के माध्यम से खिलाड़ी अनुशासन, एकजुटता और खेल भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन करेंगे। वहीं खेलों की भावना, संघर्ष, अनुशासन और विजय को दर्शाती विशेष नृत्य-नाटिका युवाओं में खेलों के प्रति प्रेरणा, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय गौरव का भाव जागृत करेगी।
पहली बार ऐतिहासिक स्तर पर समन्वित आयोजन
मंत्री श्री सारंग ने बताया कि यह पहली बार है जब खेलो एमपी यूथ गेम्स को इस स्तर पर भव्य, सुव्यवस्थित और व्यापक स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। खास बात यह है कि देश में पहली बार खेल विभाग द्वारा सभी मान्यता प्राप्त खेल संघों के साथ मिलकर इन प्रतियोगिताओं का आयोजन और संचालन किया जा रहा है। इस समन्वित प्रयास के जरिए खेलो एमपी यूथ गेम्स को केवल प्रतियोगिता तक सीमित न रखते हुए, राज्य स्तरीय टीम चयन का मजबूत मंच, युवा प्रतिभाओं की पहचान का सशक्त माध्यम और प्रदेश की खेल संस्कृति के उत्सव के रूप में विकसित किया गया है।
28 खेलों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के शुभारंभ के साथ ही प्रदेशभर से चयनित 28 खेलों के खिलाड़ी अपनी खेल क्षमता, अनुशासन और समर्पण का प्रदर्शन करेंगे। उल्लेखनीय है कि खेलो एमपी यूथ गेम्स की ब्लॉक, जिला और संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएँ पहले ही सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं, जिनमें ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह उसी सफलता की भव्य निरंतरता के रूप में देखा जा रहा है।
खेल प्रेमियों को सहभागिता का आमंत्रण
इस भव्य शुभारंभ समारोह में विभिन्न खेल संघों के वरिष्ठ पदाधिकारी, खेल प्रेमी, युवा खिलाड़ी, अभिभावक और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएगा, बल्कि मध्यप्रदेश को खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त पहचान दिलाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। खेलो एमपी यूथ गेम्स का यह शुभारंभ समारोह प्रदेश के युवाओं के सपनों, मेहनत और खेल प्रतिभा का उत्सव बनकर यादगार रहेगा।
-
MP News: मध्य प्रदेश में सोना-चांदी हुआ सस्ता, 9 हजार तक गिरा गोल्ड, चांदी में बड़ी गिरावट -
MP News Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, बारिश, ओले और बिजली गिरने से मौत, 33 जिलों में अलर्ट -
Indore Lokayukta News: पेंशन के नाम पर घूस! लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप, पति के जरिए रिश्वत लेते पकड़ी गई कर्मचारी -
MP News: मध्य प्रदेश में कैंसर बना आपात स्थिति! हर दिन 242 नए मरीज, 133 मौतें—स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल -
मध्य प्रदेश के गुना में चौंकाने वाला मामला, मुर्दाघर में पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, भागकर बचाई जान -
ईरान की $200 प्रति बैरल तेल की चेतावनी, हमले जारी रहे तो क्या होगा? MP में Petrol-Diesel कितने का मिलेगा -
मोनालिसा केस’ में कैसे हुई सियासी एंट्री, भाजपा विधायकों ने उठाए ये बड़े सवाल, जांच की मांग तेज -
MP News: स्कूल शिक्षा विभाग के टेंडरों पर सियासी संग्राम, ‘विंध कोठी कनेक्शन’ की जांच की मांग -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट












Click it and Unblock the Notifications