Jyotiraditya Scindia : BJP कोर ग्रुप की बैठक से अचानक निकले ज्योतिरादित्य सिंधिया, बताया वायरल इनफेक्शन
भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया अचानक से निकल गए। पार्टी के नेताओं ने बताया कि उन्हें बुखार आ गया था, इसलिए वे चले गए।
राजधानी स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया अचानक से निकल गए। पार्टी के नेताओं ने बताया कि उन्हें बुखार आ गया था, इसलिए वे चले गए। लेकिन इसके पीछे कुछ और ही कारण को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म में है। दरअसल केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के आने के बाद ही सिंधिया बैठक छोड़कर चले गए थे। बता दे ग्वालियर चंबल के सियासी मसलों को लेकर लगातार बीजेपी के अंदर सिंधिया खेमे और तोमर खेमे जे बीच खींचतान जारी है।

बताया जा रहा है घर की बैठक 2 बजे शुरू होनी थी, लेकिन सिंधिया इससे पहले ही 11:30 पर प्रदेश बीजेपी कार्यालय से निकल गए। जाते-जाते उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान भी यही बताया कि वायरल इंफेक्शन के कारण उन्हें जल्दी जाना पड़ रहा है। सिंधिया को तय कार्यक्रम के अनुसार 4:00 बजे फ्लाइट से दिल्ली लौटना था, लेकिन वे 1 बजे ही नियमित फ्लाइट से दिल्ली लौट गए।
अब यह किस तरह का वायरल इंफेक्शन था, यह तो सिंधिया ही बता पाएंगे, लेकिन राजनीति में कुछ भी बात सीधे- सीधे तरीके से नहीं बताई जाती है। हर बात के दो मतलब होते हैं। और बैठक में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी हाव भाव से उतना एक्टिव दिखाई नहीं दिए जितना कि अक्सर पार्टी की बैठकों में देखे जाते हैं।
सीएम शिवराज ने बताया एक्शन प्लान
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने आगामी कार्यक्रमों और सत्ता व संगठन के समन्वय को लेकर मंगलवार को कोर कमेटी की बैठक की इस बैठक में हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पाने वाले वोटर को साधने पर सबसे अधिक फोकस रहा। जिसमें सीएम जनसेवा अभियान की रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगामी एक्शन प्लान की जानकारी दी। इस दौरान यह सुझाव आया कि केंद्र और राज्य सरकार गांव में रहने वाले गरीब परिवारों को बल्ब से लेकर रसोई गैस, सिलेंडर, घर, राशन रोजगार और स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान कार्ड तक सब कुछ दे रही है तो इसे घर-घर जाकर बताना भी होगा कि सरकार उनके लिए क्या क्या कर रही है संबल योजना में जन्म से लेकर मृत्यु तक लाभ देने का प्रावधान अलग-अलग विभागों के जरिए किया गया है। इसके लिए योजना बनाकर अभियान के रूप में काम करना है। साथ ही निगम मंडल और संगठनात्मक नियुक्तियों के साथ पद अधिकारियों और मंत्रियों के प्रभार सता ब्यूरोक्रेसी को लेकर भी चर्चा हुई।












Click it and Unblock the Notifications