MP News: गद्दार वाले बयान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया पलटवार, प्रियंका गांधी को बताया पार्ट-टाइम नेत्री
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पटवार करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी जी पार्ट-टाइम नेत्री हैं तो इन दो परंपराओं के फर्क को समझने की उनमें क्षमता हो, इसकी आशा मैं नहीं करता - किस परिवार के सपूतों ने अफगानों से लेकर मुगलों और अंग्रेजों तक से भारत माता की रक्षा हेतु अपनी जान की कुर्बानी दी थी।
सिंधिया ने कहा कि किसने चीन से भारत की रक्षा करना तो दूर, उन्हें भारतीय जमीन ही भेंट के रूप में दे दी थी ? किस परिवार की दूसरी पीढ़ी ने सत्ता के लोभ में इमरजेंसी लगायी थी? और आज भी किस परिवार की वर्तमान पीढ़ी स्वयं विदेशी मंचों पर जाकर देश को बदनाम कर रही है?

क़ाबिलियत को कद से तोलने वाले अहंकार का पाठ पढ़ाने से पहले, कृपया स्वयं आईने में झांक लें। भ्रष्टाचारियों और वादाख़िलाफ़ियों के शासन को बार बार सिंधिया परिवार ने बदला है, और पुनः आपका सूपड़ा साफ मध्यप्रदेश से जनता करने जा रही है।
सिंधिया ने लिखा कि अपने भाषण के दौरान ग्वालियर चंबल को "ग्वालियर चंबा" कहने वालीं प्रियंका गांधी जी को मेरे परिवार पर आक्रमण करने के लिए भी एक पर्चे पर लिखी लाइनों की आवश्यकता पड़ी। उनकी सोच और ग्वालियर चंबल को लेकर समझ कितनी है, इसका अंदाज़ा भी लग गया। ग्वालियर-चंबल की मेरी जनता से अनुरोध है कि इस अपमान और निम्न स्तर के भाषण का उत्तर ज़रूर 17 नवंबर को अपना मतदान करके दें, और कांग्रेस पार्टी को सबक़ सिखाएं।
बता दे कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके परिवार पर हमला करते हुए कहा कि "सिंधिया ने अपने परिवार की परंपरा अच्छे से निभाई है। इन्होंने ग्वालियर-चंबल के लोगों से विश्वास घात किया है आपकी चुनी हुई सरकार को गिरकर आपको धोखा दिया है। आपकी पीठ में छुरा घोंपा। पीएम मोदी ने दुनिया भर के कायरों और गद्दारों को इकट्ठा कर अपनी पार्टी में ले लिया है।"












Click it and Unblock the Notifications