Bhopal News: मुकेश लोधी की मौत के मामले में न्यायिक जांच शुरू, पुलिस छावनी बना आशा कार्यकर्ता का घर
Bhopal News: कोलार थाना क्षेत्र में एफआरबी डायल 100 से कूदने के कारण घायल युवक मुकेश लोधी के मौत के मामले में न्यायिक जांच शुरू हो गई है वहीं मृतक की शिकायत करने वाली आशा कार्यकर्ता के घर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में जगह-जगह पहरा लगा रखा है जिससे कोई घटना न हो।
जानकारी के मुताबिक अमरावद कलां निवासी आशा कार्यकर्ता आशा साहू ने सोमवार को गांव में मच्छरदानी बांटने के दौरान गांव के मुकेश लोधी पुत्र कन्हैयालाल की शिकायत की थी, जिस पर एफआरबी डायल 100 में तैनाद हैड कांस्टेबल गोपाल शर्मा और चालक सर्जन मौके पर पहुंचे और दोनों ने मौके से मुकेश लोधी को डायल हंड्रेड में बैठाया।

उसे थाने लेकर आ रहे थे। तभी नशे में दूध मुकेश लोधी चलती है। एफआरबी गाड़ी से कूद गया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसकी बुधवार सुबह उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी। मुकेश की मौत के बाद से ही उसके परिजन और गांव वाले लगातार प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद आज न्यायिक जांच शुरू हो गई है।
इस पूरे मामले की जांच भरत सिंह रघुवंशी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब मृतक के परिजनों व आशा कार्यकर्ताओं के बयान दर्ज किए जाएंगे। वहीं इसके साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण भी किया जाएगा। आज सुबह कोलार थाने के अमरवत में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। कांग्रेस का कहना है कि हम पीड़ित परिवार के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। हर परिस्थितियों में परिवार को न्याय मिले सरकार इसके लिए ठोस कदम उठाए एवं परिवार को उचित मुआवजा मिले । इस अवसर पर सभी वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे ।












Click it and Unblock the Notifications