चुनाव से पहले MP भर्ती परीक्षाओं पर पूर्व मंत्री पटवारी का बयान, सरकार बनी तो बेरोजगारों से ₹1 भी नहीं लेंगे
इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर बेरोजगारों से भर्ती परीक्षा शुल्क लेना बंद करेंगे।

मध्य प्रदेश के चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है। दरअसल मध्यप्रदेश में भर्ती परीक्षाओं के शुल्क को लेकर पूर्व मंत्री और कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी ने बड़ा बयान दिया है। जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर बेरोजगारों से ₹1 नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान कांग्रेस सरकार बजट में फैसला ले चुकी है। यही फैसला मध्यप्रदेश में भी लेंगे। इससे प्रदेश के 30 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड बेरोजगारों को फायदा मिलेगा।
राजस्थान सरकार के बजट में प्रावधान
पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि राजस्थान सरकार के बजट में प्रावधान किया गया है कि युवाओं से कोई भर्ती परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। इससे वहां के 40 लाख युवाओं को फायदा मिलेगा। जीतू पटवारी ने कहा कि एमपी में प्रदेश सरकार बेरोजगारों से फीस लेना बंद करें। हम इस मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं मुख्यमंत्री से लिखित मांग भी कर चुके हैं। इतना ही नहीं विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठा चुके हैं। लेकिन प्रदेश सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
पुरानी पेंशन पर कमलनाथ भी खेल चुके हैं बड़ा दांव
पूर्व मंत्री जीतू पटवारी से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ गोल्ड स्कीम पेंशन योजना पर और रोजगार के मुद्दे पर बड़ा दांव खेल चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पुरानी पेंशन स्कीम को शुरू करने को लेकर कहा था कि अगर प्रदेश में कांग्रेसी सरकार बनती है तो वह ओल्ड पेशन स्कीम लागू करेंगे राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार है यह स्कीम लागू कर चुकी हैं। इसके अलावा कमलनाथ वचन पत्र में कई और मुद्दों को लेकर भी बात कर चुके हैं। वही सीएम शिवराज सिंह चौहान लगातार कांग्रेस के वचन पत्र में शामिल वादों को लेकर कमलनाथ ओर कांग्रेस पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ही कांग्रेस के वादों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने वोट लेने के लिए अनेकों वादे किए, पर उन्हें पूरा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में कहा था कि जैविक खेती के प्रशिक्षण, प्रमाणित बीज एवं विपणन हेतु विशेष पैकेज दिया जाएगा। विशेष पैकेज देना तो दूर वह जैविक खेती को ही भूल गए।












Click it and Unblock the Notifications