Bisahulal singh: रीवा राजघराने पर मंत्री बिसाहूलाल का विवादित बयान, बोले- राजा दारु पीकर पड़े रहते थे

Bisahulal Singh विवादित बयानों के लिए पहचाने जाने वाले शिवराज सरकार के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है।जिसमें उन्होंने अपने नाम के आगे लगे सिंह की व्याख्या करते हुए रीवा राजघराने को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि हमारे रीवा के राजा‌ दारू पीकर पड़े रहते थे।

Bisahulal singh minister controversial

पूरा मामला जावरा के आकतवासा ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित हुआ था। जिसमें राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल, जावरा विधायक, कलेक्टर एसपी से लेकर अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। कार्यक्रम में जब मंत्री सिंह भाषण देने के लिए स्टेज पर गए तो उन्होंने अपने भाषण में सबसे पहले अपने नाम बिसाहूलाल सिंह में लगे सिंह के बारे में व्याख्या करने लगे।

जावरा में सभा को संबोधित करते हुये बिसाहूलाल नें की सिंह की व्याख्या, और सिंह कहां से बना हमारे वहां रीवा संभाग में जहां से नर्मदा नदी निकली है, वहां एक जमाने मे बहुत शेर हुआ करते थे,और रीवा राज के राजा शेर का शिकार करते थे, शिकार तो कर नही पाते थे , हम लोगो के समाज के लोगों को जंगल मे हाका करवाते थे, मंच बनवा के बंदूक थमा देते थे और जब हम लोग शेर मार देते थे तो राजा बोलता था वाह, मैंने मारा है। राजा तो दारू पीकर पड़े रहते थे और हमारे लोगों से शिकार करवाते थे, इसलिए हमारे नाम के आगे सिंह लग गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+