Bhopal News: भारत रत्न एल के आडवाणी के शतायु होने की कामना के लिए जागृत हिंदू मंच ने किया यज्ञ
Bhopal BJP News: जागृत हिंदू मंच ने भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री, भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी के दीर्घायु एवं शतायु होने की कामना के लिए आज सोमवार को भोपाल में एक यज्ञ किया।
जागृत हिंदू मंच के संरक्षक और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने बताया कि 1 अप्रैल 2024 को, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सिंधी समाज के गौरव आडवाणी जी को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न प्रदान किए जाने की शुभकामनाओं के साथ, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया।

डॉ केसवानी ने मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर श्री आडवाणी जी की दीर्घायु की कामना के लिए एक यज्ञ का आयोजन किया, जो शीतल दास की बगिया में राम दरबार के समक्ष हुआ। इस अवसर पर, मंच के संयोजक सुनील जैन एडवोकेट ने बताया कि इस यज्ञ में जागृत हिंदू मंच के सहसंयोजक शिव इसरानी, बसंत घनोते, अनिल मोटवानी सहित विभिन्न व्यक्तियों ने भाग लिया।
यज्ञ को पंडित विजय वाजपेई और पंडित केपी शर्मा ने वैदिक पद्धति में आयोजित किया, जिसमें मंत्रों का उच्चारण और आहुतियां डाली गईं। इसके बाद, सभी ने श्री आडवाणी जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।












Click it and Unblock the Notifications