Bhopal weather news: सुबह से रिमझिम बारिश ने शहर को भिगोया, तापमान गिरा, जानिए कब तक रहेगा ऐसा मौसम

MP Weather News: राजधानी भोपाल में सुबह से ही रिमझिम बारिश ने पूरे शहर को भीगो दिया है। रिमझिम बारिश की फोर ने मौसम को और सुहाना बना दिया है। लंबे इंतजार के बाद मानसून फिर से एक बार सक्रिय हो गया है। रात भर बारिश रुक-रुक कर होती रही। इसके चलते तापमान नीचे आया और अब गर्मी उमस से राहत मिली है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ वेद सिंह ने बताया कि तीन से चार दिन तेज बारिश होने का अनुमान है पिछले 24 घंटे में शहर में 7.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है। शहर का अधिकतम तापमान अब नीचे गिरकर 27.2 डिग्री पर आ गया है।

It is raining intermittently in Bhopal, know how long this weather will last

डॉ वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि वर्तमान में दक्षिणी छत्तीसगढ़ पर हवा की ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। यह मानसून ट्रफ लाइन जैसलमेर, जोधपुर, भोपाल, रायपुर, पुर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इन दोनों मौसम प्रणालियों के प्रभाव से पूरे प्रदेश में बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि रिमझिम बारिश का सिलसिला 15 से 16 सितंबर तक बना रह सकता है छत्तीसगढ़ पर बने चक्रवात के विदर्भ से होकर दक्षिणी मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ने का अनुमान है। इस वजह से मौसम प्रणाली को अरब सागर से नामी मिलने की संभावना बनी हुई है। इस वजह से बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहने की संभावना है।

शुक्रवार को जबलपुर सागर इंदौर उज्जैन नर्मदा पुरम भोपाल ग्वालियर बस शेड्यूल संभाग में अधिकांश जगहों पर गरज चमक के साथ बौ बौछारें देखने को मिली। इस दौरान कहीं-कहीं इलाकों में भारी बारिश भी देखने को मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में धार, खरगोन, इंदौर, अलीराजपुर, बालाघाट टीकमगढ़ और देवास जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही बिजली गिरने की आशंका भी जताई है, इसे लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

लगातार बारिश होने से बड़े तालाब का बड़ा लेवल

राजधानी भोपाल और उसके आसपास के क्षेत्र में पानी गिरने से अपर लेक के वाटर लेवल में इजाफा होने लगा है। आज सुबह यह 1664.15 फीट था। बस बाजार डैम के पास निगम ने झील के एरिया को पूरी तरह से साफ कर दिया है। अगर पानी गिरने की स्पीड इसी तरह से रही तो अगले एक सप्ताह में झील अपने अधिकतम वाटर लेवल 1666.80 को टच कर जाएगा।

शीतल दास की बगिया पर गोताखोरों की वॉचिंग बढ़ी

बारिश के समय बड़े तालाब में कोई बड़ी दुर्घटना ना हो इसके लिए निगम ने शीतल दास की बगिया के घाट और वीआईपी रोड पर गोदाखोरों की तैनाती बढ़ा दी है। दरअसल, मौसम सुहाना होने से लगातार लोग बड़े तालाब पर घूमने के लिए पहुंच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+