Bhopal News: पूर्व IPS अधिकारी व रिटायर्ड ADG सुखराज सिंह ने जॉइन की बीजेपी, लोकसभा चुनाव में मिलेगा फायदा

मध्य प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (ADG) सुखराज सिंह ने रविवार को भोपाल में भाजपा में शामिल हो लिया। प्रदेश भाजपा के कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व गृहमंत्री डॉ। नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। सुखराज सिंह पूर्व सूचना आयुक्त भी रह चुके हैं।

बता दे सुखराज सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था में रहते हुए जनता के साथ मिलकर समन्वय के साथ काम किया है। इसलिए सिंह की सभी समाजों के बीच अच्छी खासी पहचान है। जिसका फायदा भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में मिल सकता है।

Former IPS officer and retired ADG Sukhraj Singh joins BJP VD Sharma welcomes him

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद और न्यू जॉइनिंग टोली के संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा के सामने प्रदेश कार्यालय में रविवार को पूर्व वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी, राज्य सूचना आयुक्त एवं विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित सुखराज सिंह ने बीजेपी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यो से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी परिवार लगातार बढ़ रहा है। जिसके अंतर्गत आज मध्यप्रदेश के पूर्व वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी, राज्य सूचना आयुक्त एवं विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित सुखराज सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। सिंह की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मैं भाजपा परिवार में उनका स्वागत करता हूं।

Former IPS officer and retired ADG Sukhraj Singh joins BJP VD Sharma welcomes him

सुखराज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासोन्मुखी नीतियों से प्रभावित होकर समाज की सेवा के लिए मैंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी मुझे जो भी दायित्व देगी मैं पूरी निष्ठा के साथ उसका निर्वहन करूंगा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल और एसएस. उप्पल उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+